Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

Interesting Facts About Google in Hindi


Google क्या है ?
Google का नाम कैसे पड़ा ?
Google की स्थापना किसने की?
Google की स्थापना कब हुई?

दोस्तों आज हम Google की सारी चीजों के बारे में जानने नना वाले हैं... Google के कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्यों की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं... दोस्तों आज के युग में Google को ऐसा कोई Internet का User नहीं है जो Google को नहीं जानता है क्योंकि Google दुनिया का सबसे ज्यादा Serach होने वाला Engine है... वैसे Google तो Search Engine के लिए जाना जाता है लेकिन इसकी कई मुख्य सेवाएँ हैं जैसे Gmail, YouTube, Blogger, Google Map और भी इस तरह की कई सेवा....
दोस्तों Google की स्थापना 4 सितम्बर 1998 को हुई थी...
आप रोजाना Google पर Serach करते होंगे लेकिन कुछ ऐसी चीजें Google की है जो आप नहीं जानते होंगे...तो इन सारी चीजों की आज हम जानने वाले हैं....

Interesting Facts About Google

क्या आपको पता है WhatsApp के कुछ ऐसे तथ्य हैं जिनको जानकार आप दंग रह जायेंगे चलिए जानते हैं WhatsApp के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी...........

दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें की Google की खोज Larry Page और Sergey Brin ने की थी और क्या शानदार दिन होगा जिस दिन Google को इन्होने Develop किया था जो अभी दुनिया में हर बच्चे से लेकर बूढ़े की जुबान पर है....
दोस्तों हम अपने पिछली पोस्ट में बताये थे की आप कैसे Hindi टाइप कर सकते हो वो भी English कीबोर्ड में... इस पोस्ट को आप यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं.

आप हमारे सारे पोस्ट की जानकारी यहाँ क्लिक करके पा सकते हैं.

आइये शुरू करते हैं आज का आर्टिकल जो है : Interesting Facts About Google in Hindi 

1. शुरुआत में Google के संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए गूगल का होमेपेज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है. बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे.
2. “Google” नाम स्पेलिंग में गलती की वजह से पड़ा. गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया.
3. प्रतिवर्ष Google पर 2095100000000 सर्च किये जाते है यानि कि प्रति सेकंड गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है.
4. 2010 के बाद से Google ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है.
5. GMAIL का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे. गूगल द्वारा जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांचने के लिए इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इस्तेमाल किया गया था. 2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया. सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया. शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था. बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया.

6. 1998 में पहली बार गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया. इसमें नेवाडा में Burning festival में भाग ले रहे लोगों के बारे में था. गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है. डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो गूगल पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है. जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है.नीचे वही दिखाया गया है.
7. गूगल के दफ्तर में 200 बकरियां नौकरी करती हैं. गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास की कटाई के लिए कटाई मशीन का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है इसीलिए Google ने लॉन की घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है. इससे घास की ट्रिमिंग होती है और बकरियों का पेट भी भर जाता है.
8. 2005 में गूगल ने Android कंपनी को खरीद लिया. एंड्रॉइड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज स्मार्टफोन के करीब 80 फीसदी बाजार पर इसका कब्जा है, यानी हर पांच में से चार स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं. हर दिन 15 लाख से ज्यादा लोग नया एंड्रॉएड डिवाइस खरीद रहे हैं.
9. Google पर किये गए सर्च का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिखने के लिए 200 से भी अधिक बातों का ध्यान रखा जाता है एंव सेकंड के कुछ हिस्से में इन मापकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शित कर दिए जाते है.
10. इन्टरनेट (Internet) पर प्रत्येक वेबसाइट यह चाहती है कि विजिटर ज्यादा से ज्यादा समय उसकी वेबसाइट पर गुजारे लेकिन इन्टरनेट पर शायद Google ही एक ऐसी कंपनी है जो अपनी वेबसाइट (Website) पर लगने वाले समय को कम करना चाहती है और कम से कम समय में बेहतर सर्च रिजल्ट (Search Result) दिखाना चाहती है.

11. गूगल की 90% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है.
12. Google लिखने में होने वाली स्पेलिंग की गलती से बनने वाले कुछ नाम जैसे Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है.
13. अगर आप 466453.com पर जाएँगे तो आप Google के होमपेज पर पहुँच जाएँगे क्योंकि इस डोमेन नेम (Domain) को भी गूगल ने खरीद लिया है. दरअसल मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है. अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा| इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है.
14. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गूगल ने अपनी पहली ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है -‘बाइनरी (Binary)’ में की थी। यह ट्वीट थी- “I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010.”
अंग्रेजी में इसका मतलब है ‘ i m feeling lucky’ होता हैं. गूगल के सर्च बटन के बगल में आपको यही शब्द लिखे मिलेंगे. इस पर क्लिक करते ही आप अब तक के सभी गूगल डूडल के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
15. गूगल प्रतिदिन 5 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में 50,000 रूपये कमाता हैं.

16. प्रति सप्ताह 20,000 से भी ज्यादा लोग गूगल में जॉब के लिए आवेदन करते है.
17. 2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट YouTube खरीद ली. YouTube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं. वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया. गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है.
18. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है.
19. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है. उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी.
20. गूगल को खरीद सकती थी Yahoo!
याहू गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी, लेकिन नहीं खरीदा. इसी की वजह से लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर गूगल पर काम करना शुरू किया. सोचिये, ये डील हो जाती तो याहू आज कहां होता…

Comments

Popular posts from this blog

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...

राकेश झुनझुनवाला के अनमोल टिप्स (विचार) | Rakesh Jhunjhunwala Quotes in Hindi

राकेश झुनझुनवाला भारत के अमीर व्यक्तियों में एक हैं, इन्होने अपनी कमाई शेयर मार्किट से एक इन्वेस्टर के तौर में की हैं। इन्हे भारतीय शेयर बाजार का वारेन बफे माना जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला भारत में 54वें सबसे धनी व्यक्ति हैं, जिनके पास 3.2 अरब डॉलर का नेट वर्थ है। वह अक्सर अपने फोलोअर्स के लिए कुछ अनमोल टिप्स देते रहते हैं, तो चलिए जाने (Rakesh Jhunjhunwala ke Tips aur Anmol Vichar)… राकेश झुनझुनवाला अनमोल विचार – Rakesh Jhunjhunwala Quotes in Hindi #1). मैं उतनी ही बड़ी गलती उठाने के लिए तैयार रहता हूँ, जिसे मैं बर्दाश्त कर सकू, और फिर से शुरू करने के लिए उठ सकू। #2). छोटी अवधि में ही मुनाफा कमाने के बजाए निवेश को कई गुना बढ़ने के लिए समय देना चाहिए। बाजार में पैसे को मेच्योर होने का समय दें, थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन रिटर्न निश्चित मिलेगा। #3). बाजार महिलाओ की तरह है – हमेशा कमांडिंग , रहस्यमय, अप्रत्याशित और अस्थिर।   #4). आपको कभी किसी काम में असफलता हासिल नहीं होगा, यदि आप इसे जुनून के साथ करते है। जुनूनी निवेशक हमेशा शेयर बाजारों में पैस...

फंगल इंफेक्‍शन से बचने के घरेलू उपाय

1 फंगल इंफेक्‍शन से बचने के उपाय फंगल इंफेक्‍शन आमतौर पर कवक से होनी वाली समस्‍या है। इसमें त्वचा की ऊपरी सतह पर पपड़ी, पैरों में खुजली, पैरों के नाखूनों का पीला और मोटा होना, त...