Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

पुणे : इतिहास के कई राज दफन हैं प्राचीन सिंहगढ़ किले में

महाराष्ट्र का पुणे भारत के सबसे विकसित शहरों में गिना जाता है, जो भारत की एक बड़ा युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की शाखाएं है, जो रोजगार के बड़े अवसर पैदा करती हैं। पुणे अपने शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां युवाओं की आबादी काफी बढ़ी है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह शहर काफी ज्यादा महत्व रखता है, जहां आप प्राचीन संरचनाओं से लेकर प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। पुणे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से एक परिपूर्ण जिला है। हर साल यहां भारी संख्या में पर्यटकों को आगमन होता है। पुणे के आसपास कई प्राचीन किले मौजूद हैं, जो न सिर्फ अपने अतीत के लिए जाने जाते हैं बल्कि एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। आज इस लेख में हम आपको पुणे जिले के अंतर्गत सिंहगढ़ किले के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह किला आपकी यात्रा को किस प्रकार खास बना सकता है। प्राचीन सिंहगढ़ फोर्ट PC- Kamaljeet Desai पुणे  मुख्य शहर से 37 कि.मी की दूरी पर स्थित सिंहगढ़ एक प्राचीन किला है, जो अपनी खास भौगोलिक स्थित और अपने इ

कर्नाटक : पर्यटकों के लिए खजाने से कम नहीं है बाबा बुदनगिरी हिल्स

कर्नाटक : पर्यटकों के लिए खजाने से कम नहीं है बाबा बुदनगिरी हिल्स By  Kamaljeet Desai       चिकमंगलूर दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने कॉफी के बागानों और उत्पादन के लिए विश्व भर में जाना जाता है। भारत में कॉफी के पौधे उगाने की शुरुआत चिकमंगलूर से ही की गई थी, जिसका श्रेय बादा बुदन को जाता है, जो कॉफी के बीज अरब देश यमन से लेकर भारत आए थे। यहां की पहाड़ियां कॉफी के बागानों से भरी हैं, जो पर्यटकों को आनंदित और रोमांचित करने का काम करती हैं। चिकमंगलूर एक आदर्श विकल्प है, जहां आप प्रकृति के करीब जाकर कुछ समय फुर्सत के बिता सकते हैं। यहां घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप यात्रा के दौरान देख सकते हैं। यहां आप कुदरती सौंदर्यता का आनंद उठाने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियां का अनुभव भी ले सकते हैं। चाहे पारिवारिक भ्रमण हो या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान यह पहाड़ी स्थल दोनों के लिए उपयुक्त है। चिकमंगलूर के प्राकृतिक खजाने से आज हम आपको बाबा बुदनगिरी हिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह पहाड़ी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकती हैं

महाराष्ट्र के शेतफल गांव में लोग अपने घर में पालते हैं कोबरा सांप

इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत में धर्म का बहुत महत्व है और धर्म के चलते ही यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ कुछ जीव-जंतुओं को भी पूजा जाता है, जिनमें से एक है, सांप। भारत में प्राचीन काल से ही सापों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सांप भगवान शिव का एक रूप है। आम तौर पर लोगों को सांप का नाम सुनते ही सांप सूंघ जाता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की भारत में ही एक जगह ऐसी भी है जहां के लोग सांपों को पालते हैं। जी हां, जैसे हम कुत्ता या बिल्ली पालते हैं, ठीक वैसे ही महाराष्ट्र के शेतफल नाम के इस गांव में सांप पाले जाते हैं। और ये कोई आम प्रजाति के सांप नहीं, बल्कि सांपों में सबसे खतरनाक मानी जाने वाली कोबरा प्रजाति के हैं। हैरानी की बात ये कि कोबरा प्रजाति के ये सांप लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। शेतफल गांव में कैसे पालते हैं सांप? शेतफल गांव में सांपों के रहने की जगह घरों के अंदर ही बनाई जाती है। घर चाहे पक्का हो या कच्चा, सांपों के रहने की जगह बना ही ली जाती है। हालांकि इस गांव में ज्यादातर घर कच्चे हैं लेकिन फिर भी हर घर की छत में आपको छेद ज़रूर मिलेगा क्योंकि इन छेदों में

दार्जीलिंग टाइगर हिल दिखते हैं सोनें के बादल

दार्जीलिंग टाइगर हिल दिखते हैं सोनें के बादल। By KD Creation PC: Anindya दार्जीलिंग टाइगर हिल सूर्योदय के खूबसूरत नज़ारे देता एक दर्शनीय पर्यटन स्थल तो है ही, साथ ही हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता में डूब जाने वाला एक स्थाल भी है। जब भी हम किसी पहाड़ को देखते हैं तो हमारे दिमाग में पहले से ही एक तस्वीर बनी होती है, लेकिन हम ये दावा करते हैं कि एक बार दार्जीलिंग के टाइगर हिल देखा तो आपके दिमाग में बनी वो छवी इसके आगे कुछ भी नहीं होगी। दार्जीलिंग टाइगर हिल से सूर्योदय का वो बेहतरीन नज़ारा आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। टाइगर हिल PC: Safi Asraf टाइगर हिल पश्चिम बंगाल के शहर दार्जीलिंग में है। वैसे तो दार्जीलिंग में और भी कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन टाइगर हिल की तो बात ही अलग है। यहां हर रोज़ ना जाने कितने पर्यटक आते हैं सुबह-सुबह सूर्योदय के नज़ारे लेने के लिए। और आए भी क्यों ना, ये है ही इतना आकर्षक और सुंदर कि हर कोई इसकी तरफ खिंचा चला जाए। टाइगर हिल पर सबसे ज्यादा मज़ा इसकी चढ़ाई करने में आता है। ये दार्जीलिंग की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8482 फीट है। इतनी ऊंचाई से पूरा दार्जीलिंग शहर ची

रोजाना भीगे हुए चने खाने के हैं कई फायदे, जानिए और स्वस्थ्य रहिए....

देशी चने की बात की जाए तो ये आपको बादाम और काजू जैसे मंहगे से खाद्य से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। शायद आपको पता भी नहीं होगा कि इसमें प्रोटीन, विटामिंस और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। आप मुट्ठी भर चना लेकर रात में किसी मिट्टी या चीनी मिट्टी के बर्तन में रख दें। सुबह आप इन भीगे हुए चनों को खूब चबाचबाकर खाएं।आप चाहें तो इसका पानी भी पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसको रोजाना खाने के लाभ....   रोजाना भीगे हुए चने खाने से होने वाले लाभ मिलेगी ताकत और एनर्जी भीगे चने हमारे शरीर को ताकत देने का बहुत अच्छा सोर्स हैं। अगर आपको कमजोरी लगती है तो इसको नियमित खाने से आपके शरीर में चमत्कारिक बदलाव आएंगे। कब्ज़ से छुटकारा चनों में फाइबर होता है। इसको रोज खाने से आपका डायजेशन सिस्टम ठीक रहता है। बढ़ेगा स्पर्म काउंट रोजाना भीगे हुए चनों के साथ यदि आप शक्कर भी खाते हैं तो ये आपके स्पर्म की संख्या को बढ़ाता है।   बढ़ेगी फर्टिलिटी हर रोज मुट्ठी भर भीगे चने खाने से शरीर में फर्टिलिटी बढ़ती है। यूरिन प्रॉब्लम अगरह आपको यूरिन की समस्या है तो इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा। ये पाइल्स के लिए भी असरदार है। हे

लोनावला में घूमने की जानकारी और इसके दर्शनीय स्थल – Lonavala Tourism Information In Hindi

Lonavala Tourism In Hindi, लोनावाला पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। लोनावाला टूरिस्ट प्लेस 622 मीटर की ऊँचाई पर सह्याद्री पर्वतमाला पर है और यह पर्वतमाला दक्कन के पठार और कोंकण तट को अलग करने में अपनी भूमिका निभाता हैं। लोनावाला दर्शनीय स्थल महाराष्ट्र राज्य के शीर्ष हिल स्टेशनों में से एक है और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी हैं। लोनावाला हिल स्टेशन 38 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यदि आप पुणे और मुंबई के आसपास किसी पर्यटन स्थल की तलाश में हैं तो लोनावाला एक आदर्श स्थान हैं। लोनावाला अपने यहाँ की स्वादिष्ट मिठाईयों के लिए भी जाना जाता हैं। लोनवाला या लोनावाला पर्यटन स्थल सुन्दरता और प्राकृतिक रूप से धनी होने के साथ-साथ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में भी सफल रहता हैं। लोनवाला पुणे शहर से लगभग 67 किलोमीटर और मुंबई सिटी से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यदि आप लोनावला के दर्शनीय स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। + Tabel Content लोनावाला का इतिहास – Lonavala His