Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर – Top 10 Deadliest Animals List in Hindi

10 Most Dangerous Animals – विश्व में कई ऐसे खतरनाक जीव-जंतु हैं, जो पलक झपकते ही अपने जहर से मौत की नींद सुला सकता है, तो कुछ जीवों के कारण पहले बीमारी और उसके बाद मौत से सामना करना पड़ता है। और कुछ तो तुरंत चिर-फाड़ कर खा जाते हैं। लोग सोचते वही खतरनाक जानवर हैं जो जंगल में रहते हैं पर ऐसा नहीं हैं, आइये मैं आपको कुछ ऐसे खतरनाक जीव-जन्तुओ से मिलता हूँ जो दिखने में तो सॉफ्ट है पर हैं बहुत ही घातक.. विश्व के 10 सबसे खतरनाक और घातक जानवर – 10 Most Dangerous Animals Of World In Hindi 10). हाथी – Elephant हाथी ज़मीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह विश्व के खतरनाक जानवरों में सुमार हैं। हालाँकि हाथी शाकाहारी होते हैं। फिर भी जब ये आक्रामक हो जाए तो तहस-नहस कर देते हैं। विश्व भर में लगभग 10,000 लोग हाथियों से भिड़त के कारण प्रत्येक वर्ष अपनी जान गवां देते हैं। 9). दरियाई घोड़े – Hippopotamuses दरियाई घोड़े शाकाहारी होते हैं. लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं कि वे खतरनाक नहीं होते। वे काफी आक्रामक होते हैं और अपने इलाके में किसी को प्रवेश करता देख उसको मारने से

आयुष्मान खुराना की जीवनी | Ayushmann Khurrana Biography in Hindi

  Actor Ayushmann Khurrana – आयुष्मान खुराना एक भारतीय अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं। इन्होंने अपने पहले फिल्म विक्की डोनर से ही काफी प्रचलित हो गए क्योंकि फिल्म का विषय शुक्राणु दान के बारे में था। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए खुराना को कई पुरूस्कार भी मिल चुके हैं, जिसमे एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।     आयुष्मान खुराना का परिचय – Ayushmann                Khurrana Biography in Hindi   नाम आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) जन्म दिनांक 14 सितम्बर 1984 जन्म स्थान चंडीगढ़, भारत पिता का नाम पी. खुराना(ज्योतिष) माता का नाम पूनम खुराना राष्ट्रीयता भारतीय शिक्षा मास्टर डिग्री (मास कम्युनिकेशन) पत्नी ताहिरा खुराना संतान बेटा– विरजवीर, बेटी– वरुष्का धर्म हिन्दू शौक कविता लिखना, गिटार बजाना डेब्यू फिल्म विकी डोनर (2012) बहुप्रतिभा के धनी आयुष्मान खुराना हिट मशीन बन चुके हैं। उन्होंने लगातार कई हिट फिल्मे दी। अपने गुडलूकिंग के वजह से लाखो लड़किया इनके फैन हैं। अभिनय के अलावा गायन के प्रति उनकी काफी दिलचप्सी है। वह हिंदी कविताओं को लिखना पसं

तिरुपति बालाजी मंदिर का इतिहास, रोचक तथ्य | Tirupati Balaji Temple in Hindi

Sri Venkateswara Swamy Temple / श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है जो भगवान विष्णु के अवतार थे, जो की आन्ध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले के तिरुपति में स्थित है। लोगो का ऐसा मानना है की कलियुग से आ रही मुश्किलों और क्लेश के चलते वे मानवी जीवन को बचाने के लिये भगवान विष्णु, वेंकटेश्वर भगवान के रूप में अवतरित हुए थे। तिरुमला के सात पर्वतों में से एक वेंकटाद्रि पर बना श्री वेंकटेश्वर मन्दिर यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र है। इसलिए इसे सात पर्वतों का मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर दुसरे भी नामो से जाना जाता है जैसे की तिरुमाला मंदिर, तिरुपति मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) – वेंकटेश्वर भगवान भी कई नामो से जाने जाते है जैसे की बालाजी, गोविंदा और श्रीनिवासा। तिरुपति बालाजी मंदिर की जानकारी – Tirupati Balaji Temple Information in Hindi Contents [show] भगवान व्यंकटेश स्वामी को संपूर्ण ब्रह्मांड का स्वामी माना जाता है। हर साल करोड़ों लोग इस मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। साल के बारह महीनों में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब यहा

कोणार्क सूर्य मंदिर का इतिहास, तथ्य | Konark Sun Temple History in Hindi

Konark Sun Temple / कोणार्क का सूर्य मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी ज़िले के कोणार्क नामक क़स्बे में स्थित है। यह भव्य मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है और भारत का प्रसिद्घ तीर्थ स्थल है। इस सूर्य मंदिर का निर्माण राजा नरसिंहदेव ने 13वीं शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर अपने विशिष्ट आकार और शिल्पकला के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। सूर्य मंदिर अपने निर्माण के 750 साल बाद भी अपनी अद्वितीयता, विशालता व कलात्मक भव्यता से हर किसी को निरुत्तर कर देता है। यह मंदिर UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साईट में भी शामिल है। कोणार्क शब्द, ‘कोण’ और ‘अर्क’ शब्दों के मेल से बना है। अर्क का अर्थ होता है सूर्य जबकि कोण से अभिप्राय कोने या किनारे से रहा होगा। कोणार्क का सूर्य मंदिर पुरी के उत्तर पूर्वी किनारे पर समुद्र तट के क़रीब निर्मित है। यह मंदिर एक बेहद विशाल रथ के आकार में बना हुआ है। इसलिए इसे भगवान का रथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।   कोणार्क सूर्य मंदिर का इतिहास – Konark Sun Temple History in Hindi इस मंदिर को लाल बलुआ पत्थर एवं काले ग्रेनाइट पत्थर से 1236- 1264 ई.पू. में गंग वंश के र

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar /  चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी हुई है और साथ ही चारमीनार भारत के मुख्य 10 स्मारकों में भी शामिल है। चार मीनार को हैदराबाद के शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने बनवाया था।  चार मीनार की जानकारी – Charminar Information in Hindi Contents  [ show ] चार मीनार मुसि नदी के किनारे स्थित हैं। चारमीनार के बायीं तरफ लाड बाज़ार और दक्षिण तरफ मक्का मस्जिद है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि चार मीनार का शाब्दिक अर्थ होता है— चार टॉवर (Eng – Four Tower)। यह भव्य इमारत प्रचीन काल की उत्कृष्ट वास्तुशिल्प का बेहतरीन नमूना है। इस टॉवर में चार चमक-दमक वाली मीनारें हैं, जो कि चार मेहराब से जुड़ी हुई हैं। मेहराब मीनार को सहारा भी देता है। जब कुली कुतुब शाही ने गोलकुंडा के स्थान पर हैदराबाद को नई राजधानी बनाया, तब चारमीनार का निर्माण करवाया गया था। चार मीनार निर्माण के बारे में प्रसिद्द कथाए और इतिहास – Charminar History in Hindi 1). चारमीनार 1591 में शहर के अंदर प्‍लेग बीमारी की समाप

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर निकला

कियारा आडवाणी की जीवनी | Kiara Advani Biography in Hindi

Kiara Advani – कियारा आडवाणी भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती हैं। इन्हें प्रसिद्धि 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह से मिली। फिल्म में इन्होंने प्रीति का किरदार निभाया। कियारा ने कुछ समय पहले ‘लस्ट स्टोरीज़’ में अपने मास्टरबेशन सीन से सनसनी मचाई थी।और ये फिल्म जगत में एक उभरती हुई सितारा हैं। कियारा आडवाणी का परिचय – Kiara Advani Biography in Hindi कियारा का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगदीप आडवानी और माता का नाम जेनेविव जाफरी है। कियारा के पिता एक व्यवसायी और माता शिक्षिका है। कियारा सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती है और उनकी मां एक स्कॉटिश, आयरिश, पुर्तगाली और स्पेनिश मूल की है। उनका एक छोटा भाई भी है मिसाल। वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बचपन की दोस्‍त रही हैं। वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बचपन की दोस्‍त रही हैं। कियारा दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय अशोक कुमार की पोती और एक अन्य दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय सईद जाफरी की नातिन हैं।   उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से की और जय हि

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना जाता

दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य | World’s 10 Biggest Unsolved Mysteries in Hindi

Unsolved Mysteries in Hindi – दुनिया में अनेकों ऐसे रहस्य है जो की वैज्ञानिको, विद्वानों, जानकारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी आज तक अनसुलझे है। आइये मिलते हैं दुनिया के ऐसे ही 10 अनसुलझे रहस्य से.. 10 अनसुलझे रहस्य – 10 Greatest Unsolved Mysteries in Hindi   1). नाज़्का लाइंस – Nazca Lines पेरु के नाज़्का रेगिस्तान में मानव, चिड़ियाँ, बंदर, छिपकली, मकड़ी, शार्क आदि की कई विशाल आकृतियाँ पत्थरों पर उकेर कर बनाईं गयी है, जो ईसा से 500 वर्ष पहले की हैं। आकृतिया इतनी बड़ी हैं की जमीन से खड़ा होकर पूरा आकृति नहीं देख सकते, पर आज तक यह पता नहीं चला है कि इसके पीछे क्या राज़ है? कुछ लोगों का मानना है कि इन्हें ज्योतिष या कास्मोलाजी के लिए बनाया गया होगा. यह आज तक रहस्य बना हुआ है। 2). वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट – Voynich Manuscript पोलिश मूल के अमेरिकी पुरातात्त्विक पुस्तक विक्रेता, विल्फ्रिड एम वॉयनिच द्वारा 1912 में वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट का अधिग्रहण किया गया था। वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट (Voynich Manuscript) पूरे 240 पन्नों की एक किताब है, जिसमें ऐसी भाषा व स्क्रिप्ट का इस्तेमाल