Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2017

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

पत्नी के गलत सम्बन्ध है क्या करूँ – कानूनी सुझाव

पत्नी के गलत सम्बन्ध है क्या करूँ – कानूनी सुझाव –  मैं पिछले १० सालों से इंडियन आर्मी में देश की सेवा में लगा हूँ। मेरी पोस्टिंग इस समय  जम्मू कश्मीर के बॉडर क्षेत्र में है। मेरी शादी इसी साल २२ अप्रेल 2016  को प्रिया के साथ हुई थी।  मैं  अपनी   शादी से  बहोत  खुश  था। शादी के  बाद  मैं ड्यूटी  पर  चला  आया,  और  देश  की  सेवा  में  लग  गया,  जब  भी   मुझे  समय  मिलता  मैं  उस से फ़ोन  पर  बात  करता  और  खुश  होता  रहता। पर  प्रिया  का  शादी  से  पहले  कुछ  गैर  मर्दों  के  साथ  गलत  सम्बन्ध  भी  थे  जो  कि  उसने  मुझे  नहीं  बताया  था। शादी के   बाद  भी   वो  उन  लोगो  के  साथ  फ़ोन  और  व्हाटसअप  पर  बातें  करते  रहती थी। मेरे  जाने  के  बाद  उसे  का  उन  लोगो  के  साथ  फिर  से  मिलना  शुरु  हो  गया। घर  पर  कोई  भी  न  होने  पर  वो  उन  लोगो   के  साथ  गलत  सम्बन्ध  बनाने  लगी। एक  दिन  इसे   मेरे  रिस्तेदार  ने  उसे  ऐसा  करते  हुवे  देख  लिया।  फिर  मुझे  पता  चला। मैं  आर्मी  के (SPL .  डिपार्टमेंट ) से तालुक रखता  हूँ। मेरे  इन्वेस्टीगेशन  करने  पर उसने  मुझे  सब  कुछ  बता  दि

क्या है धारा 144 – What is section 144

अक्सर हम सभी सुनते या पढ़ते हैं कि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लगा दी है. कहीं भी किसी भी शहर में हालात बिगड़ने की संभावना या किसी घटना के बाद धारा-144 लगा दी जाती है. आईए जानते हैं कि आखिर धारा-144 है क्या और इसका पालन न करने पर क्या सजा हो सकती है. क्या है धारा-144 – What is section 144? सीआरपीसी के तहत आने वाली धारा-144 शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगाई जाती है. इस धारा को लागू करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट यानी जिलाधिकारी एक नोटिफिकेशन जारी करता है. और जिस जगह भी यह धारा लगाई जाती है, वहां चार या उससे ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं. इस धारा को लागू किए जाने के बाद उस स्थान पर हथियारों के लाने ले जाने पर भी रोक लगा दी जाती है. क्या है सजा का प्रावधान? धारा-144 का उल्लंघन करने वाले या इस धारा का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. उस व्यक्ति की गिरफ्तारी धारा-107 या फिर धारा-151 के तहत की जा सकती है. इस धारा का उल्लंघन करने वाले या पालन नहीं करने के आरोपी को एक साल कैद की सजा भी हो सकती है. वैसे यह एक जमानती अपराध है, इसमें जमानत ह

हिन्दू विवाह अधिनियम 1955

हिन्दू विवाह अधिनियम भारत की संसद द्वारा सन् 1955 में पारित एक कानून है। इसी कालावधि में तीन अन्य महत्वपूर्ण कानून पारित हुए : हिन्दू उत्तराधिका अधिनियम (1956), हिन्दू अल्पसंख्यक तथा अभिभावक अधिनियम (1956), और हिन्दू एडॉप्शन और भरणपोषण अधिनियम (1956). ये सभी नियम हिन्दुओं के वैधिक परम्पराओं को आधुनिक बनाने के ध्येय से लागू किए गये थे। परिचय स्मृतिकाल से ही हिंदुओं में विवाह को एक पवित्र संस्कार माना गया है और हिंदू विवाह अधिनियम 1955 में भी इसको इसी रूप में बनाए रखने की चेष्टा की गई है। किंतु विवाह, जो पहले एक पवित्र एवं अटूट बंधन था, अधिनियम के अंतर्गत, ऐसा नहीं रह गया है। कुछ विधिविचारकों की दृष्टि में यह विचारधारा अब शिथिल पड़ गई है। अब यह जन्म जन्मांतर का संबंध अथवा बंधन नहीं वरन् विशेष परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर, (अधिनियम के अंतर्गत) वैवाहिक संबंध विघटित किया जा सकता है। अधिनियम की धारा 10 के अनुसार न्यायिक पृथक्करण निम्न आधारों पर न्यायालय से प्राप्त हो सकता है : त्याग 2 वर्ष, निर्दयता (शारीरिक एवं मानसिक), कुष्ट रोग (1 वर्ष), रतिजरोग (3 वर्ष), विकृतिमन (2 वर्ष) तथा परप