Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2017

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

#Metoo : मुझे औरतों के साथ-साथ मर्दों से संबंध बनाने के ऑफर आते थे: इरफान खान

सोशल मीडिया पर छिड़े #Metoo कैंपेन में ना सिर्फ महिलाओं ने अपनी बात खुलकर कही। बल्कि पुरुषों ने भी इस कैंपेन को सराह और अपनी बात लिखी। #Metoo कैंपेन पर इरफान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में काम पाने के लिए उन्हें लोगों के से अजीब अजीब तरह के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने मना कर दिया।   इरफान ने बताया कि मुझे भी सेक्स के लिए कई बार औरतों के साथ-साथ मर्दों की ओर से ऑफर मिले। यह बहुत लोगों के साथ होता है। ये चीज़ हर इंडस्ट्री में होती है। सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड की बात नहीं है। इरफान ने आगे कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन ये देश के अधिकतर क्षेत्रों में होता है। बता दें कि इरफान बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जो अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। इरफान किसी भी मुद्दे पर बोलने से नहीं शरमाते। इससे पहले भी वो धर्म और अपने साथी कलाकारों पर बोल चुके हैं। जुलाई में बकरीद के मौके पर इरफान ने कुर्बानी की प्रथा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लोगों ने अब त्योहारों और परंपराओं को एक तमाशा बना कर रख दिया है।  पढ़ें, कहां से शुरू हुआ #M

#Metoo : रिचा चड्ढा को जब एक शादीशुदा एक्टर के साथ जाने को कहा गया

 ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर #Metoo कैंपेन में बॉलीवुड जगत के लोग भी सामने आए जहां उन्होंने खुलकर इसका सपोर्ट किया। #Metoo हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर लोग अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बता रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले तो मीडिया को यौन शोषण पर लगातार कैंपेन चलाना चाहिए। केवल तभी इस पर बात नहीं करनी चाहिए जब यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हो।  दूसरा, दुनियाभर के मर्दों को यह समझना चाहिए कि उन्हें कुछ भी करने और कुछ भी पहनने की आजादी है। किसी के भी साथ घूमने फिरने और कुछ भी करने का विशेषाधिकार इसलिए वे कौन होते हैं किसी के चरित्र पर उंगली उठाने वाले। ऋचा ने आगे कहा कि दुनिया पुरुषों की तरफ झुकी हुई है और ऐसे में मुझे आश्चर्य नहीं है कि महिलाएं 'मी टू' अभियान का हिस्सा बन रही हैं। यह कैंपेन हॉलीवुड निर्माता हार्वे विन्सटीन पर लगे यौन उत्पीड़न के कई आरोपों के बाद चलाया गया है। मल्लिका दुआ विवाद में ट्विंकल ने किया अक्षय का सपोर्ट, दिया करारा जवाब ऋचा चड्ढा की फिल्म 'जिया और जिया' रिलीज हो गई है। मीडिया रिपो

#Metoo : यौन उत्पीड़न की ये कहानियां आपको झकझोर देंगी

 metoo #Metoo (मी टू) कहने को तो यह सिर्फ दो लफ्ज हैं लेकिन फिल्म अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा, मल्लिका दुआ, रिचा चड्डा और फिल्म अभिनेता इरफान खान सहित लाखों लोगों ने इन्हीं दो लफ्जों के जरिए अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती बेबाकी के साथ सुना दी।  सोशल मीडिया पर अमेरिका से चालू हुआ #Metoo कैंपन भारत में खूब वायरल हुआ। इस कैंपने में चाहें लड़का हो या लड़की हर कोई आगे आकर अपनी बात कह रहा था। इस कैंपेन का मकसद था हर वो शख्स जो कभी ना कभी किसी तरह के यौन उत्पीड़न या छेड़खानी का शिकार हुआ वो इस हैशटैग #Metoo के साथ शेयर करे। लाखों लोग इस कैंपेन का हिस्सा बने और उन्होंने आगे बढ़कर सोशल मीडिया पर अपने-अपने अनुभव साझा किए।   आखिर कहां से शुरू हुआ #Metoo कैंपेन: दरअसल 16 अक्टूबर को हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सैक्शुअली हैरेस होने की बात लिखी और लिखा कि हर वो शख्स जो कभी भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ हो वो ट्वीट के कमेंट पर आकर #Metoo लिखे। ऐलीसा ने जब ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स से यौन शोषण के खिलाफ मुहिम शुरू करने की बात कही होगी तब उन्हें