Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

सफल लोग कभी नहीं सोचते हैं ये बातें – Habits of Successful People in Hindi

Good habits for success in hindi – क्या आप जानते हैं दुनिया के सफल और अमीर लोगो की ऐसी कौन-कौन सी आदत होती हैं जो उन्हें सफल और अमीर बनाती हैं। “How Rich People Think” के लेखक स्टीव सीबॉल्ड ने तीन दशक के दौरान हज़ारों सफल लोगों का इंटरव्यू किया है और यह समझा है कि वह सफलता और वेल्थ को कैसे आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने अपने रीसर्च में पाया की सफल और अमीर लोग कुछ बातों को अपनी ज़िन्दगी में कोई जगह नहीं देते या कहें वह इन बातों को कभी मानते ही नहीं हैं। आइये जाने वो बाते क्या हैं..   Habits of Successful & Rich People in Hindi स्टीव का कहना हैं की इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां और किसके घर पैदा हुए है। अरबपतियों को इस बात से फर्क पड़ता है कि वह मानसिक तौर अपने लक्ष्य को हासिल करने के के लिए तैयार रहे। यह माइंडसेट लोगों को वेल्थ की ओर लेकर जाता है। मैं अपने काम को पसंद नहीं करता दुनिया भर के सभी सफल लोगों में एक क़्वालिटी हमेशा रहती है वह कभी भी अपने काम या वर्कप्लेस के बारे में शक़ या नापसंद नहीं करते, चाहे वह ज़िन्दगी के किसी भी मोड़ पर हों। चाहे वह किसी भी नकारात्मक माहौल में

प्रभास की जीवनी और रोचक बातें | Prabhas Biography in Hindi

Prabhas / प्रभास एक भारतीय फिल्म अभिनेता है जो मुख्यत टॉलीवूड फिल्मो में अभिनय करते हैं। वे बाहुबली फिल्म सीरीज में अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीता हैं। प्रभास ने अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कई अवार्ड भी जीते है। वह टोलिवुड के सबसे अधिक फ़ीस लेने वाले अभिनेता भी बन गए हैं। वो पहले दक्षिण भारतीय -अभिनेता हैं जिनकी बैंकाक स्थित मैडम तुसाद में एक मोम की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। प्रारम्भिक जीवन – Early Life of Prabhas in Hindi प्रभास जिनका पूरा नाम हैं वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पालापाटि (Venkata Satyanarayana Prabhas Raju Uppalapati) हैं का जन्म फिल्म निर्माता यू. सूर्यनारायण राजू उप्पालापाटि और उनकी पत्नी शिव कुमारी के घर में 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था। वह तीनों बच्चों में सबसे छोटा है, एक बड़े भाई प्रमोद उप्पालापाटि और बहन प्रगती के हैं। प्रभास का परिवार आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के मोग्लतुरु गाँव से है। उनके चाचा तेलगु अभिनेता कृष्णम राजू उप्पालापाटि हैं। प्रभास डीएनआर स्कूल, भीमवरम से बी.टेक के साथ स्नातक हैं और श्री चैतन्य कॉलेज, हैदराबाद

सैफ अली खान की जीवनी | Saif Ali Khan Biography in Hindi

Saif Ali Khan / सैफ अली खान बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हैं। वे बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में एक हैं। हिन्दी फिल्मों में उनका करियर सफल रहा है। उन्हें कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 6 बार फिल्मफेयर सम्मान अहम है। उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवार्ड भी मिल चुका है। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं।   शुरुवाती जीवन – Early Life of Saif Ali Khan  सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त, 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी मशहूर भारतीय क्रिकेटर (कप्तान ) थे। उनकी मां का नाम शर्मिला टैगोर है जो कि अपने समय की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उनकी दो बहनें हैं जिनमें से एक सोहा अली खान हैं और वे भी सैफ की तरह फिल्मों में सक्रिय हैं। हालांकि सैफ अली खान का पारिवारिक संबंध नवाबों के खानदान से था। मगर सैफ अली खान ने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया। सैफ ने अपनी पढ़ाई लाॅरेंस स्कूल, सनावार से पूरी की है। इसके बाद वे इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने लाॅकर्स

सौरभ अग्रवाल, +10M डाउनलोड मोबाइल गेम के पीछे का आदमी

ऑनलाइन गेम खेलना आज के समय में सबसे आकर्षक गतिविधियों में से एक है। साथ ही, यह एक अलग अनुभवों का दरवाज़ा हैं जहां आप दूर के दोस्तों से और नए लोगों से मिलकर अपने सोशल जीवन का विस्तार कर सकते हैं। पिछले वर्ष दुनिया ने एक ऐसा अनुभव किया जो कुछ पीढ़ियों ने पहले नहीं देखा था: महामारी जो की हम वर्तमान में भी अनुभव कर रहे हैं। और gaming industry के लिए, यह साल कई मौको से भरा था, उसमे से एक फैक्ट यह भी था की Octro Inc.’s के teen patti ने कुछ ही महीनों में अपने डाउनलोड में 800% की वृद्धि दर्ज की। लेकिन, इस मोबाइल गेम को क्या इतना खास बनाता है कि हर कोई इसे खेलना चाहता है? भारत के शीर्ष 5 teen patti गेम में से एक के निर्माण के पीछे, यहाँ पर एक कहानी हैं जो समर्पण, कड़ी मेहनत के लिए जुनून और एक सपने साकार करने की चाह की हैं। हम आपको इस सफलता की कहानी के पीछे के आदमी सौरभ अग्रवाल से मिलवाते हैं। सौरभ अग्रवाल कौन हैं? इस व्यक्ति ने इंटरनेट पर उन इमोशन के कारण हलचल मचाई है जो लोग teen patti खेला करते हैं। इसलिए, कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इसके पीछे कौन है? बस सर्च करें और आपको सौ

अमेरिकी सीक्रेट जगह ‘एरिया 51’ की जानकारी | Area 51 Information in Hindi

Area 51 in Hindi / एरिया 51 एक सैन्य अड्डे का उपनाम है जो पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में नेवादा के दक्षिण में (लास वेगास शहर से 83 मील उत्तर-उत्तर पश्चिम में) स्थित है। ये एरिया दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगहों में एक मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां अमेरिकी सरकार के कई सीक्रेट्स दफन हैं। माना जाता है कि अमेरिका ने यहां एलियंस को बंधक बना रखा है और प्रयोग कर रहा है। आइये जाने एरिया 51 के बारे में.. एरिया 51 की सच्चाई – Area 51 Information & Facts in Hindi एरिया 51 एक ऐसा स्थान है जो जहां आम आदमियों के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस इलाके के चारों ओर बाड़ (बिजली के तार से) लगाया गया है जिससे कि कोई जानवर और इंसान गलती से या धोखे से अंदर नहीं घुस सके। बाड़ों के चारों अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं। सीमा पर जगह-जगह चेतावनी लगी हुई है कि भीतर आने की कोशिश खतरनाक हो सकती है। इस जगह पर ग्रूम नाम की एक झील है। लगभग 3.7 किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र को हाल ही में सैटेलाइट से देखा जा सकता है वरना पहले ये भी नहीं था। इस झील से सटा हुए एक रन वे बना

मेहरानगढ़ किले का इतिहास और जानकारी | Mehrangarh Fort History Hindi

Mehrangarh Fort in Hindi / मेहरानगढ़ किला भारत के राजस्थान में स्थित एक प्राचीन विशालकाय किला हैं जिसे जोधपुर का क़िला (Jodhpur ka Qila) भी कहा जाता है। यह भारत के समृद्धशाली अतीत का प्रतीक है। मेहरानगढ़ किला एक बुलंद पहाड़ी पर 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह शानदार किला राव जोधा द्वारा 1459 ई0 में बनाया गया था। मेहरानगढ़ क़िला पहाड़ी के बिल्‍कुल ऊपर बसे होने के कारण राजस्थान राज्य के सबसे ख़ूबसूरत क़िलों में से एक है। मेहरानगढ़ किले की जानकारी – Mehrangarh Fort Jodhpur Information in Hindi राजस्थान में कई और भी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। लेकिन जोधपुर का मेहरानगढ़ किला इनमे सबसे ख़ास है। 400 फीट की ऊंची बिल्कुल सीधी खड़ी चट्टान पर स्थित यह किला भारत के सबसे भव्य और विशाल इमारतों में से एक है। किले से जोधपुर का बेहतरीन नजारा और पाकिस्तान एकदम साफ दिखता है। इस किले के बार में यह भी कहा जाता है कि साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के दौरान सबसे पहले मेहरानगढ़ के किले को टारगेट किया गया था। यह किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई (73मीटर) से भी ऊंचा है। इस किले को दे

आम खाने के फायदे और गुण, नुक्सान | Benefits of Mango in Hindi

Mango in Hindi / आम खाने में जितना स्वाद भरा रहता हैं उतना ही यह हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद हैं, इसमें भर पुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन और एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है जो हमें स्वस्थ्य रखने में सहायक होते है। आम खाने से हमें कई तरह के बीमारियों से निजात मिलता हैं। यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है। इसी कारण आम को फलो के राजा कहा जाता हैं। Aam Khane ke Fayde aur Nuksan in Hindi आम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जिन्हें आम पसंद नहीं होता है। आम में सैचरेटिड फैट (संतृप्त वसा), कोलेस्ट्रोल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह आहार संबंधी फाइबर, विटामिन B-6, विटामिन A और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। आम खाने के अनेको स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक फायदे हैं। आम में पोटेशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे खनिज लवण भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं आम क्वारसीटिन, बीटाकेरोटीन और एस्ट्रागालीन का भी बेहतरीन स्रोत है। इन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट में फ्री रेडिकल्स को निष्क्रय करने की क्षमता होती है।   भारत में आम के कई प्रकार पाए जाते हैं। इसी

दूधसागर झरना के बारे में जानकारी | Dudhsagar Falls Information In Hindi

Dudhsagar Water Falls / दूधसागर झरना गोवा-कर्नाटक की सीमा के पास मांडवी नदी पर स्थित एक जलप्रपात है। दूधसागर शब्द का अर्थ है ‘दूध के सागर’। यह झरना भारत का पांचवा और विश्व का 227वां सबसे खूबसूरत झरना है। यह बेहद मनोहारी है और इसे विदेशों में सी ऑफ मिल्क के नाम से जाना जाता है। यह झरना पणजी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झरना की ऊँचाई 310 मीटर और औसत चौड़ाई 30 मीटर है।   दूधसागर जलप्रपात की जानकारी – Dudhsagar Falls Information In Hindi धसागर भारत का एकमात्र झरना है, जो दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। गोवा-कर्नाटक बॉर्डर से मंडोवी नदी गुजरती है, जिस पर दूधसागर झरना स्थित है। यह सड़क मार्ग से पणजी से 60 किलोमीटर दूर है और मडगांव-बेलगाम रेल मार्ग पर मडगांव से 46 किमी पूर्व में और बेलगाम से 80 किमी दक्षिण मडगांव-बेलगाम में स्थित है। दूधसागर जलप्रपात भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक हैं इसकी ऊंचाई 310 मीटर (1017 फुट) और औसत चौड़ाई 30 मीटर (100 फुट) के बीच है। यह जलप्रपात पश्चिमी घाट के फॉल्स भगवान महावीर अभयारण्य और मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान के बीच स्थित है। यह झरन

आंवला के फायदे और गुण – Benefits of Amla in Hindi

Indian gooseberry in Hindi – आंवला के फायदे बहुत सारे होते हैं। आंवला, डॉक्टर की दवाई की तरह होता है, जो कड़वी जरूर होती है, लेकिन बीमारी को ठीक करने में कारगार होती है। आंवला बुढ़ापा दूर रखने, स्मरण शक्ति बढ़ाने समेत कई सारी बीमारियों को जड़ से खत्म करने में संजीवनी का काम करता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का कहना है कि आंवला एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों का प्रचुर स्रोत है। आमलकी का अर्थ ‘’मां’ एवं ‘’जीवनदायक’ होता है जिसमें औषधीय और पोषक गुण मौजूद हैं। आयुर्वेद के दो सबसे प्रमुख ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में आंवला को ऊर्जादायक जड़ी बूटी के रूप में वर्णित किया गया है। इतना ही नहीं भारतीय पौराणिक कथाओं में आंवले को भगवान विष्णु का अश्रु (आंसू) कहा गया है। आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल भी कहा गया है। आंवला का वानस्पतिक नाम (Scientific name of Amla) Phyllanthus emblica L. (पांईलैन्थस एम्बलिका) Syn-Emblicaofficinalis Gaertn है। यह Euphorbiaceae (यूफॉर्बियेसी) कुल से है। इसका अंग्रेजी नाम Emblicmyrobalan tree (एम्बलिक मायरोबालान ट्री) है।   आंवला का इस्तेमा

अक्षरधाम मंदिर का इतिहास, जानकारी | Akshardham Temple History in Hindi

Swaminarayan Akshardham Temple Delhi / स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर नई दिल्ली में स्थित एक प्रसिद्द हिन्दू मंदिर जो की दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते 26 दिसंबर 2007 को यह गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया। दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर बाकी इमारतों की तरह प्राचीन नहीं है लेकिन जिस अंदाज में इसकी लोकप्रियता फैली है उसने इसे दिल्ली के अहम दर्शनीय स्थलों में शुमार करा दिया है। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की प्रमुख मूर्ति स्वामीनारायण की मूर्ति है और इसके साथ 20,000 भारत के दिव्य महापुरूषों की मुर्तिया भी शामिल हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण जटिल नक्काशीदार संगमरमर और बलुआ पत्थर से करवाया गया है। आइये जाने इस मंदिर जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी.. अक्षरधाम मंदिर की जानकारी – Akshardham Temple Information In Hindi स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर एक अनोखा सांस्कृतिक तीर्थ है। इसे ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की याद में बनवाया गया है। यह परिसर 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। अक्षरधाम मंदिर मात्र मंदिर ही नहीं बल्कि देश की विभिन्न संस्कृतियों का ऐस

लाल बाग़ ‘बेंगलुरु’ की जानकारी | Lal Bagh Bangalore Information in Hindi

Lal Bagh Bangalore in Hindi / लाल बाग़ कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में स्थित एक ख़ूबसूरत बाग़ है। इस बाग का निर्माण कार्य हैदर अली ने शुरू किया था और बाद में उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इसे पूरा किया। करीब 240 एकड़ भूभाग में फैले इस बाग में दूर तक फैली हरियाली, सैंकड़ों वर्ष पुराने पेड़, सुंदर झीलें, कमल के तालाब, गुलाबों की क्यारियाँ, दुर्लभ समशीतोष्ण और शीतोष्ण पौधे, सजावटी फूल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लाल बाग़ (बेंगलुरु) के बारे में जानकारी – Lal Bagh Bangalore Information in Hindi Contents लाल बाग़ में वनस्पतियों की 1000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। यहाँ प्रकृति मनुष्य के साथ साक्षात्कार करती है। यह स्थान बंगलोर के सुंदरतम स्थानों में से एक है जिसे लाल बाग बॉटनिकल गार्डन, या लाल बाग वनस्पति उद्यान कहते हैं। लालबाग के बीचोबीच शीशा निर्मित एक बड़ा ग्लास-हाउस है जहां वर्ष में दो बार, जनवरी और अगस्त में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। पार्क के भीतर ही एक डीयर- एंक्लेव भी है। इस सुंदर दृश्यावली वाले उद्यान में अक्सर फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। बाग में

मिज़ोरम के दर्शनीय व पर्यटन स्थल | Mizoram Tourism in Hindi

Mizoram Tourism / मिजोरम भारत का समृद्ध और सुखद राज्यों में एक हैं। उत्तर में सेवन सिस्टर्स में से एक, मिज़ोरम, नीले पहाड़ों और रोलिंग हिल्स में बसा एक छोटा सा सुंदर राज्य है। मिज़ो शब्द का अर्थ है पहाड़ी और रम का अर्थ है भूमि। पहले यह एक केंद्र शासित प्रदेश था लेकिन बाद में 1986 में यह एक राज्य बना दिया गया था। पर्वतीय नगर आइज़ोल, मिज़ोरम का एक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। जिसमें यह एक प्रमुख हर प्रकार के पक्षी और वन्य प्राणी देखने को मिलते हैं। मिज़ोरम के दर्शनीय व पर्यटन स्थल की जानकारी | Mizoram Tourism in Hindi मिज़ोरम के दर्शनीय व पर्यटन स्थल की जानकारी – Mizoram Tourism Place in Hindi Contents [show] दंतकथा यह है कि मिजो की उत्पत्ति एक बड़ी चट्टान से हुई, जिसे छिनलंग के नाम से पहचाने जाते हैं। बाहर आते वक्त दो राल्ते कुलों ने खूब शोर मचाया। इससे मिजो भगवान “पथायन” को गुस्सा आ गया। उन्हें लगा कि बहुत सारे लोगों को कदम बाहर निकालने की अनुमति दे दी है। इस वजह से उन्होंने एक बड़ी सी चट्टान से दरवाजा बंद कर दिया। इस तरह मिजोरम की समस्त धरती मिथक और रहस्यों से भरी हुई है। मानव विज

Shiba Inu Coin in Hindi – शीबा इनु कॉइन के बारे में पूरी जानकारी – यह क्या है, कैसे खरीदे, आदी

Shiba Inu coin in Hindi : Shiba Inu Coin kya hai : शीबा इनु कॉइन क्या है? : दोस्तों इस समय भारत में crypto currency उतनी ही चर्चा में है जितना की कोरोना वायरस। अगर आप YouTube या Twitter खोलकर देखोगे तो हर जगह शीबा इनु कॉइन और डोज कॉइन इन दो crypto currency की ही बाते हो रही है। अब ऐसा क्यों हो रहा है आखिर क्यों यह दोनों इतनी चर्चा में है। और इससे भी जरुरी सवाल जैसे Shiba Inu Coin क्या है? कैसे काम करता है? Shiba Inu Coin को भारत में कैसे खरीदे , ऐसे ही जरुरी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।  तो अगर आप भी इन सभी सवालो के जवाब जानना चाहते है तो इस लेख को आखिर तक पढ़िएगा। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको Shiba inu coin in Hindi के बारे में सारी जानकारी प्राप्त ही जाएगी। तो चलिए अब शुरू करते है सबसे पहले सवाल के साथ की आखिर शीबा इनु कॉइन क्या है? Table of Contents  शीबा इनु कॉइन क्या है – What is Shiba Inu Coin in Hindi शीबा इनु कॉइन एक decentralized Cryptocurrency है जिसका कोड नाम “SHIB” है। इसको शीबा टोकन के नाम से भी जाना जाता है। शीबा इनु कॉइन को एक अनजान व्यक्ति द्वारा अग

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE