Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

घूमने के शौकीन लोगों के लिए खूबसूरत तोहफा है मध्‍य प्रदेश का हाथी महल

भारत में मध्य प्रदेश राज्य के धार जिले में स्थित मांडू शहर का हाथी महल सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। एलीफेंट पैलेस मालवा से संबंधित है एवं यह महल अपनी शानदार इमारत और महल की विशाल संरचना के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस महल के 100 किमी की दूरी तक कुछ प्राचीन इमारतें हैं जिन्हें रॉक सिटी के नाम से जाना जाता है। विशाल हाथी के जैसे दिखने वाला यह महल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। मांडू कैसे पहुंचे मांडू कैसे पहुंचे PC: Bernard Gagnon वायु मार्ग द्वारा: इसका हवाई अड्डा निश्चित रूप से इंदौर में है जो कि लगभग 99 किमी दूर है। यहां पर इंदौर, दिल्ली, मुंबई, ग्वालियर के साथ-साथ भोपाल जैसे शहरों से फ्लाइटें आती हैं। रेल मार्ग द्वारा: इसका नजदीकी रेलवे स्‍टेशन रतलाम है। इस रेलवे स्‍टेशन पर सभी प्रमुख शहरों से नियमिन ट्रेनें आती हैं। सड़क मार्ग द्वारा: सड़क मार्ग की बात करें तो मांडू अन्य शहरों से अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह उज्जैन से 154 किमी, धार से लगभग 35 किमी और भोपाल से लगभग 285 किमी दूर है। मांडू बस स्टॉप से हाथी महल सिर्फ 2 किमी दूर है। हाथी महल की वास्‍तुकला हाथी महल की वास्‍तुकला By Varada Phadk

विजयवाड़ा के दर्शनीय स्‍थल

कृष्णा नदी के किनारे उत्कर्ष और समृद्ध इतिहास को समेटे विजयवाड़ा आज एक सुरम्य और समृद्ध शहर है। ये शहर तीन तरफ से जल निकायों और एक ओर से इंद्राकिलाद्री पहाड़ियों घिरा है। संस्कृति और राजनीति के लिए ये शहर महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही ये व्यवसायिक आकर्षण के केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध है। विजयवाड़ा सदियों पुरानी कलाकृतियों से लेकर मनोरम प्राकृतिक वातावरण के लिए मशहूर है। इस शहर के हर नुक्‍कड़ पर आपको हैरान कर देने वाले दृश्‍य दिख जाएंगे। विजयवाड़ा की गलियां यहां आने वाले पर्यटकों की यात्रा में एक अलग ही अनुभव को जोड़ देती हैं। विजयवाड़ा कैसे पहुंचे वायु मार्ग द्वारा: विजयवाड़ा का निकटतम हवाई अड्डा गन्नवरम में स्थित है, जो शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर है। रेल मार्ग द्वारा: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन राज्य का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है और ये सभी प्रमुख शहरों से ट्रेनों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग द्वारा: विजयवाड़ा से राज्य के सभी नजदीकी शहरों और कस्बों के लिए नियमित रूप से बसें चलती हैं। विजयवाड़ा का बस जंक्शन काफी व्यस्त रहता है क्योंकि यह देश के अन्य हिस्सों से

मणिपुर के रोचक तथ्‍य

P.C: Vladimir Ivanov मणिपुर का प्राकृतिक सौंदर्य दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ऊंची घाटियों, नीले पहाड़ों, झरनों और हरे-भरे मैदानों के प्रति आकर्षित करता है। ये राज्य चरागाहों, घाटियों और चमकती हुई झीलों से घिरा है। अपनी अनोखी जलवायु और जातीय भिन्‍नता के साथ, मणिपुर पूर्वोत्तर भारत की पहाड़ियों और झीलों के बीच स्थित है। किंवदंतियों के अनुसार भगवान ने नृत्य के दौरान मणिपुर की खोज की थी। यह छोटा-सा राज्‍य अपनी सदाबहार प्राकृतिक सुंदरता, परंपराओं और समृद्ध संस्कृति के लिए मशहूर है। लुभावने नज़ारों, शांत झीलों, खामोश पहाड़ियों, खूबसूरत ऑर्किड और अनूठी संस्कृति के साथ मणिपुर का इतिहास 1500 ईसा पूर्व का है। पूर्व-ऐतिहासिक मानव बस्तियों और कई अन्य पेचीदा गुफाएं इस राज्य को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाते हैं। इस राज्य से ही 'पोलो' खेल की उत्पत्ति हुई थी जिसके अपने भी अनेक संस्करण हैं जैसे रग्बी, मार्शल आर्ट, शास्त्रीय नृत्य, पौराणिक कथाएँ और धर्म। तो चलिए जानते हैं मणिपुर राज्‍य से जुड़ी खास एवं रोचक तथ्‍यों के बारे में। मणिपुर का स्‍वादिष्‍ट खाना मणिपुर का स्‍वादिष्‍ट खाना P.C: Thomas M

जम्‍मू–कश्‍मीर के पुलवामा की सैर

P.C: Adrien Olichon पुलवामा यानि 'राइस बाउल ऑफ कश्मीर' भारत के जम्मू और कश्मीर राज्‍य का कृषि से समृद्ध जिला है। पूर्व में पुलवामा 'पनवंगम' या 'पुलगाम' के रूप में जाना जाता था, पुलवामा पर 16वीं शताब्दी में मुगलों द्वारा शासन किया गया था जबकि 19वीं शताब्दी में अफगानों ने सत्ता संभाली थी। पुलवामा में बसे कुछ सुरम्य और दर्शनीय स्थान पहाड़ों, प्राचीन झरनों और अद्वितीय घाटियों से घिरे हैं। आपको पुलवामा में मंत्रमुग्ध करने वाले नज़ारे देखने को मिलेंगे। कैसे पहुंचे पुलवामा वायु मार्ग द्वारा: पुलवामा का निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर में स्थित है जो कि इस शहर से लगभग 37 किमी की दूरी पर है। हवाई अड्डे से नियमित कैब सेवाएं उपलब्ध हैं। रेल मार्ग द्वारा: निकटतम रेलहेड शहर से 281 किमी की दूरी पर जम्मू शहर में स्थित जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है। सड़क मार्ग द्वारा: पुलवामा सड़कों के माध्यम से भारत के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शहर के केंद्र में स्थित बस टर्मिनल से बस सेवा उपलब्‍ध है। अगर आप सड़क से यात्रा करना चाहते हैं तो खुद अपनी गाड़ी या किराए पर वाहन लेकर पहुं

ब्रज यात्रा – बरसाना गोवर्धन मथुरा वृन्दावन

पिछले वर्ष नेहा ने पहली बार वृन्दावन के दर्शन किये, वृन्दावन उसे इतना पसंद आया की कम घूमना पसंद करने वाली मेरी बीवी अब वृन्दावन हमेशा जाने को तैयार रहती है, यहाँ तक की एक बार तो वो अपनी होंडा एक्टिवा पे जा चुकी है ! काफी समय से उसकी फरमाइश थी की वृन्दावन में रात रुका जाये, सो हमने इस बार ऐसी ही योजना बनाई ! राधे राधे जपो चले आएँगी मुरारी 12 मई सुबह 9 बजे अपने घर फरीदाबाद से निकले, तो पहले बल्लभगढ़ फिर पलवल में हमें थोडा जाम मिला ! गर्मी तेज़ थी ऐसे में गाड़ी का AC किसी वरदान से कम नहीं होता ! पलवल से आगे होडल पड़ता है, मथुरा जाते हुए होडल में बायीं हाथ पे एक जगह डब्चिक पड़ती है, यह हरयाणा टूरिस्म की एक सुन्दर जगह है ! यहाँ एक वताकुनुलित रेस्तरा है, एक कृत्रिम झील है जिसके किनारे कई बतखे बैठी रहती हैं, साथ ही में आप घोड़े, ऊँठ और हाथी की सवारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं ! डब्चिक में कृत्रिम झील   डब्चिक में घोड़े, ऊँठ और हाथी, सवारी के लिए उपलब्ध हैं डब्चिक हमारा पहला पड़ाव था, कुछ समय यहाँ बिता कर हम बरसाना की और निकल पड़े ! सुबह नाश्ता न करने के कारण थोडा रुक कर एक ढाबे पे मक्खन और दही क

रहस्य : इस सरोवर में मौजूद है एक रहस्यमयी चीज, चाहता है हर कोई पाना

भारत भूमि कई तरह के रहस्यों और आश्चर्यों से भरी है, यहां आज भी वे स्थान मौजूद हैं जिनका इतिहास बरसों पुराना बताया जाता है, जिनमें किले-महल, बावड़ियां और यहां तक कि रहस्यमयी तालाब भी शामिल हैं। आपने किस्से-कहानियों में गड़े खजानों के बारे में जरूर सुना होगा। माना जाता है भारत में आज भी कई अज्ञात जगहों पर बेशकीमती हीरे-जवाहरात जमीन के अंदर दफन हैं जिनका पता आज तक नहीं लग सका। हालांकि कुछ जगहें ऐसी खोजी गई हैं जहां खजाने की बात कही जाती है, लेकिन उन गुप्त मार्गों तक कोई नहीं पहुंच सका जो सीधा खजाने की तरफ ले जाते हैं। रहस्य की पड़ताल में आज हमारे साथ जानिए भारत के एक ऐसे सरोवर के बारे में जिसके अंदर नागमणि और पारस पत्थर होने की बात कही जाती है। ऐतिहासिर कुसुम सरोवर PC- Ekabhishek कुसुम सरोवर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में स्थिति है। यह सरोवर गोवर्धन और राधा कुंड के बीच पवित्र गोवर्धन हिल पर एक ऐतिहासिक बलुआ पत्थर की स्मारक है। स्मारक के पास नारद कुंड हैं, जहां नारद ने भक्ति सूत्र छंद लिखे थे। साथ ही यहां श्री राधा वाना बिहारी मंदिर भी मौजूद है। यह स्थान देखने में बहुत ही खूब

यहां मिट्टी में लोटते हैं लोग, साथ भरकर ले जाते हैं रेत, जानें क्यों करते हैं ऐसा

गोकुल के रमण रेती मंदिर परिसर में हर तरफ रेत ही रेत है। यहां जो भी कृष्ण भक्त आता है, बिना रेत में लोटे नहीं जाता। फागुन मास में यहां भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने बाल रूप में इस रेत पर लीलाएं की थीं। लोग मानते हैं कि इस रेत से बीमारियां दूर हो जाती हैं। - रमण रेती मंदिर के संत सुभावना तितरानंद ने बताया- भगवान कृष्ण के बाल्यावस्था में मंदिर की जगह जंगल था। इस जगह पर रमण बिहारी (कृष्ण) खेलते थे। - एक बार जब रमण बिहारी खेल रहे थे, तब गोपियों ने उनकी गेंद चुरा ली। तब उन्होंने रेत की ही गेंद बना ली। - भक्त मानते हैं कि यहां की रेत को घुटने वह जोड़ों में रखने पर दर्द खत्म हो जाता है। - लोग यहां आकर लोटते हैं, ताकि इस पवित्र मिट्टी से वे भी पवित्र हो सकें। मान्यता है कि बालकृष्ण यहां चले हैं इसलिए यह पवित्र है। - रेत की गेंद बनाकर एक-दूसरे को मारने से पुण्य मिलता है। सारे दुख दूर हो जाते हैं।  - यहां लोग रेत का घर भी बनाते हैं। मान्यता है कि इससे अपना घर बनाने की मुराद पूरी होती हैं। - मंदिर के रेत में लोग नंगे पैर चलते हैं। कोई भी जूता, चप्पल पहनकर रेत में नहीं जा

बॉडी बनाने के 15 जबरदस्त टिप्स -How To Make Perfect Body In Hindi

अच्छी बॉडी बनाना हर किसी का सपना होता है, खासकर आज के समय में तो लगभग हर युवा चाहता है की उसकी जबरदस्त बॉडी हो, किलर बाइसेप्स हों और सिक्स पैक एब्स भी दिखें. इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Body Banane Ke Tips. या फिर आप इन्हें कुछ भी कह लें जैसे Body Banane Ke Upay/Nuskhe आदि.   बॉडी बनाने के लिए बॉडी बनाने के टिप्स लेना बहुत जरूरी होता है.आप बिना किसी जानकारी के किसी काम को परफेक्ट तरीके से नहीं कर सकते. बिना अच्छी जानकारी के आपको आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है. बॉडी बनाने के लिए हमें आर्किटेक्ट बनना पड़ता है. हमें अच्छी तरह पता होना चाहिए की किस पार्ट में कब और कितना काम करना है और क्या मसाला चाहिए इसके लिए. How To Make Perfect Body 15 Tips In Hindi Body Kaise Banaye बॉडी बनाने के 15 जबरदस्त टिप्स, How To Make Perfect Body 15 Tips In Hindi, Body Kaise Banaye, sehat kaise banaye, body build kaise kare, takat, powerfull Build Body बॉडी कैसे बनाये – Body Banane Ke 15 Jabardast Tips ये सब बताने के लिए ही आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Body Banane Ke Tips जिनसे न केवल आपकी जान