Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

पत्नी के गलत सम्बन्ध है क्या करूँ – कानूनी सुझाव

पत्नी के गलत सम्बन्ध है क्या करूँ – कानूनी सुझाव – मैं पिछले १० सालों से इंडियन आर्मी में देश की सेवा में लगा हूँ। मेरी पोस्टिंग इस समय  जम्मू कश्मीर के बॉडर क्षेत्र में है। मेरी शादी इसी साल २२ अप्रेल 2016  को प्रिया के साथ हुई थी।  मैं  अपनी   शादी से  बहोत  खुश  था।

शादी के  बाद  मैं ड्यूटी  पर  चला  आया,  और  देश  की  सेवा  में  लग  गया,  जब  भी   मुझे  समय  मिलता  मैं  उस से फ़ोन  पर  बात  करता  और  खुश  होता  रहता। पर  प्रिया  का  शादी  से  पहले  कुछ  गैर  मर्दों  के  साथ  गलत  सम्बन्ध  भी  थे  जो  कि  उसने  मुझे  नहीं  बताया  था। शादी के   बाद  भी   वो  उन  लोगो  के  साथ  फ़ोन  और  व्हाटसअप  पर  बातें  करते  रहती थी।

मेरे  जाने  के  बाद  उसे  का  उन  लोगो  के  साथ  फिर  से  मिलना  शुरु  हो  गया। घर  पर  कोई  भी  न  होने  पर  वो  उन  लोगो   के  साथ  गलत  सम्बन्ध  बनाने  लगी। एक  दिन  इसे   मेरे  रिस्तेदार  ने  उसे  ऐसा  करते  हुवे  देख  लिया।  फिर  मुझे  पता  चला। मैं  आर्मी  के (SPL .  डिपार्टमेंट ) से तालुक रखता  हूँ।

मेरे  इन्वेस्टीगेशन  करने  पर उसने  मुझे  सब  कुछ  बता  दिया। इन   सब  बातों  का  मेरे  पास वीडियो  भी  है। उनसे बात करने का कॉल  रिकॉर्ड भी है। मैं  अब  उसके  साथ  नहीं  रहना  चाहता हूँ। तलाक  लेकर नई जिंदगी शुरु करना चाहता  हूँ। पर   उसके  पिता  और  समाज  के  लोगो  ने कहा  कि  आगे  ऐसी  गलती  नहीं  होगी। पर  उसने  मुझे  कहा  कि  मैं   उस  लड़के  से  शादी    कर  लूंगी। मेरे  तलाक  देने  की  बात  पर  वो   आत्महत्या  की   धमकी  देती  है।

दहेज़ पाऔर मार पीट के केश में फाँसने की बात करती है।  पहले ही मैंने शादी  लेट की अब इन सब क़ानूनी दाव पेंच में फंस  कर बाकी की जिंदगी भी ख़राब नहीं करना चाहता हूँ और किसी भी सूरत मे उसे कबुल नहीं करूँगा। जबरदस्ती कबूल करवाने पर मैं आपने आप को गोली मार कर या कोर्ट के इसे फैसले पर में आत्मदाह कर लूंगा। परंतु मेरे कमांडिंग अफसर के कहने पर  ये  सब   भूल  कर  उस  तलाक  दे  कर  दूसरी  जिंदगी  की  सुरुवात  करना  चाहता  हूँ। अब मैं क्या करूँ?

समाधान – Solution 

लड़कियाँ/ औरतें आज भी पराधीन हैं। विवाह के पहले आप की पत्नी पिता के अधीन थी अब आप के अधीन है। उस ने डर छुप कर प्रेम किया। विवाह आप से कर लिया। प्रेम को छुपाती रही। आप के ड्यूटी पर आने पर उस के प्रेम को फिर से फलने का अवसर मिल गया। उस ने आप से प्रेमवश नहीं बल्कि माता पिता की इच्छा से विवाह किया था।

इन परिस्थितियों में बेहतर उपाय तो यह है कि जिस लड़के से वह प्रेम करती है विवाह करने की बात करती है उसे बुलाइये और उस से स्पष्ट रूप से बात कीजिए। उसे कहिए कि वह आप की पत्नी से विवाह कर ले। यदि वह और आप की विवाहिता इस के लिए तैयार होते हैं तो ठीक है, वर्ना उसे कहिए कि वह आप की पत्नी के जीवन से दूर चला जाए।

यदि वे दोनों विवाह के लिए राजी हो जाएँ तो आप अपनी पत्नी से सहमति से तलाक ले कर उस का विवाह करा दीजिए और स्वतंत्र हो जाइए। यदि वह लड़का आप की पत्नी के जीवन से हट जाता है तो आप पत्नी के साथ अपना जीवन बिताइए। इस से आप के औऱ आप की पत्नी के बीच प्रेम पनपने के भी अवसर हैं।

यदि यह सब नहीं होता है तो अपनी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन कीजिए। यह आवेदन आप अप्रेल 2017 में विवाह को एक वर्ष हो जाने पर ही हो सकेगा। तब तक यह सब प्रयत्न कर के देख लें। नहीं तो बाद में तलाक के लिए अर्जी पेश करें। दहेज या मारपीट के केस की धमकी पर ज्यादा ध्यान न दें। वह आरोप गलत है तो गलत सिद्ध हो जाएगा। हाँ वह यदि कोई मुकदमा करती है तो आप को जमानत करानी पड़ेगी। एक बार जमानत हो जाने पर आगे ठीक से पैरवी करवा कर आप बरी हो सकते हैं। संभव हो तो पत्नी का विवाह उस के प्रेमी से करवा दें

Comments

Popular posts from this blog

फोटो से वशीकरण कैसे करे ? मोबाइल की फोटो से करे किसी को भी अपने वश में

फोटो से वशीकरण का मंत्र के लिए आपको जिसको वश में करना है, उनका कोई अच्छा फोटो और उनका नाम सबसे महत्वपूर्ण है | फोटो से वशीकरण करने के बाद आप अपने नजर में काफी दूर रहने वाले व्यक्ति को वश में कर सकते हो | पावरफुल और फेमस वशीकरण मंत्र जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी व्यक्ति का असरदार वशीकरण कर सकते हो | फोटो वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल  आमतौर पर लोग किसी व्यक्ति का वशीकरण करने के लिए करते हैं, ज्यादातर लोगों को अलग-अलग प्रकार के वशीकरण मंत्र पता होते हैं | जैसे कि कामदेव वशीकरण मंत्र से आप किसी व्यक्ति को अपनी कामुकता के अधीन कर सकते हो और उस व्यक्ति का वशीकरण कर सकते हो, सूर्य वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल करने से आप किसी भी व्यक्ति को प्रभावशाली वशीकरण कर सकते हो , विचित्र वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल करने से आप किसी भी व्यक्ति का उसके मनके बावजूद उस व्यक्ति का वशीकरण कर सकते हो, भैरवी हिप्नोटिजम इस वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल आप किसी व्यक्ति को अपने वश में करने के लिए और उस व्यक्ति को हिप्नोटाइज यानी कि  सम्मोहित  करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हो | दोस्तों फोटो से वशीकरण करने के लिए आपक

चमत्कारिक मेहंदीपुर बालाजी मंदिर- प्रेत-भूत बाधा दूर करने का सबसे प्रसिद्ध और विश्वसनीय स्थान

Mehandipur Balaji Story in Hindi  : यूं तो भारत में हनुमानजी के लाखों मंदिर हैं। हर मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है, पर राजस्थान के दौसा जिला स्थित घाटा मेंहदीपुर बालाजी की बात ही अलग है। मेंहदीपुर बालाजी को दुष्ट आत्माओं से छुटकारा दिलाने के लिए दिव्य शक्ति से प्रेरित हनुमानजी का बहुत ही शक्तिशाली मंदिर माना जाता है। यहां कई लोगों को जंजीर से बंधा और उल्टे लटके देखा जा सकता है। यह मंदिर और इससे जुड़े चमत्कार देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। शाम के समय जब बालाजी की आरती होती है तो भूतप्रेत से पीड़ित लोगों को जूझते देखा जाता है। राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाडिय़ों के बीच बसा हुआ मेहंदीपुर नामक स्थान है। यह मंदिर जयपुर-बांदीकुई- बस मार्ग पर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दो पहाडिय़ों के बीच की घाटी में स्थित होने के कारण इसे घाटा मेहंदीपुर भी कहते हैं। गीताप्रेस गोरखपुर द्वार प्रकाशित हनुमान अंक के अनुसार यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना है। यहां पर एक बहुत विशाल चट्टान में हनुमान जी की आकृति स्वयं ही उभर आई थी। इसे ही श्री हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है। इनके चरणों में छोटी स

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip