Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

#Metoo : मुझे औरतों के साथ-साथ मर्दों से संबंध बनाने के ऑफर आते थे: इरफान खान

सोशल मीडिया पर छिड़े #Metoo कैंपेन में ना सिर्फ महिलाओं ने अपनी बात खुलकर कही। बल्कि पुरुषों ने भी इस कैंपेन को सराह और अपनी बात लिखी। #Metoo कैंपेन पर इरफान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में काम पाने के लिए उन्हें लोगों के से अजीब अजीब तरह के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने मना कर दिया।  

इरफान ने बताया कि मुझे भी सेक्स के लिए कई बार औरतों के साथ-साथ मर्दों की ओर से ऑफर मिले। यह बहुत लोगों के साथ होता है। ये चीज़ हर इंडस्ट्री में होती है। सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड की बात नहीं है। इरफान ने आगे कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन ये देश के अधिकतर क्षेत्रों में होता है।

बता दें कि इरफान बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जो अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। इरफान किसी भी मुद्दे पर बोलने से नहीं शरमाते। इससे पहले भी वो धर्म और अपने साथी कलाकारों पर बोल चुके हैं। जुलाई में बकरीद के मौके पर इरफान ने कुर्बानी की प्रथा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लोगों ने अब त्योहारों और परंपराओं को एक तमाशा बना कर रख दिया है। 

पढ़ें, कहां से शुरू हुआ #Metoo कैंपेन:

दरअसल 16 अक्टूबर को हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सैक्शुअली हैरेस होने की बात लिखी और लिखा कि हर वो शख्स जो कभी भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ हो वो ट्वीट के कमेंट पर आकर #Metoo लिखे। ऐलीसा ने जब ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स से यौन शोषण के खिलाफ मुहिम शुरू करने की बात कही होगी तब उन्हें भी उम्मीद नहीं होगी कि सात समंदर पार भी ये अभियान जोर पकड़ लेगा।

ऐलीसा के ट्वीट के बाद मानो #Metoo की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते भारत में #Metoo ने एक कैंपने का रूप ले लिया। लाखों लड़के-लड़कियों ने इस हैशटैग के साथ अपनी बात लिखी। इस कैंपेन में ना सिर्फ आम लड़के-लड़की बल्कि बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकारों तक ने लिखा।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...