Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

इन छोटी-छोटी आदतों में करें सुधार, रहेंगे एलर्जी से दूर


कई सावधानी बरतने के बाद भी होती है एलर्जी की समस्या।ऐसे लोगों को पता लगाना चाहिए एलर्जी का कारण।क्योंकि कई बार सामान्य चीजों से भी होती है एलर्जी। 

ऑफिस आते वक्त उसे काफी ईचिंग होने लगी। ऐसा तेज धूप के कारण उसे होता है।

टैबी को धूप से काफी एलर्जी है और वो धूप में पूरी तरह लाल हो जाती है और उसके चेहरे और हाथों में दानें उग आते हैं।

 

अगर आपको भी टैबी की तरह एलर्जी की समस्या है तो ये लेख पढ़ें।

 

"एलर्जी"-एक आम शब्द है जो एक तरह की समस्या है। ये किसी को किसी भी चीज से हो सकती है। कई लोगों को किसी विशेष से ही एलर्जी होती है कईयों को किसी विशेष परीस्थिती या किसी खाने की चीज से एलर्जी हो जाती है। किसी को धूल से तो किसी को सर्दी से ही एलर्जी हो जाती है। कई तो पेट्रोल की खुशबू ही बरदाश्त नहीं कर पाते और मचलने लगते हैं और किसी को हेल्दी सब्जी मशरूम से ही एलर्जी होती है। यानी एलर्जी कभी भी किसी को भी हो सकती है। इसके लिए कोई नियम नहीं बना और इसके बारे में डॉक्टर भी नहीं बता सकते। 

एलर्जी के कई कारणों से होती है। हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनके संपर्क में आने पर हमें एलर्जी हो सकती है। पर्यावरण में एलर्जी फैलाने वाले एलर्गन तत्वों के संपर्क में आने के कारण हमें यह समस्या होती है। आमतौर पर यह जुकाम, खांसी, नाक से पानी बहना, नाक में खारिश व आंखों में लाली के तौर पर सामने नजर आती है। इनसे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ऐसी चीजों के संपर्क में ही आएं। ये कुछ टिप्स आजमाएं और एलर्जी से दूर रहें। 

एलर्जी को दूर करने के आसान उपाय

।.  बिस्तर के कपड़ों से सबसे ज्यादा एलर्जी फैलने का खतरा होता है। बिस्तर में ऐसे कई तत्व होते हैं जो आपमें एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसलिए बिस्तर के कपड़ों को नियमित तौर पर गर्म पानी में धोएं और उन्हें धूप में सुखाएं। धूप में सुखाना जरूरी है। इससे चादर के कीटाणु मर जाएंगे। 

2.  पालतू जानवर भी कई बार एलर्जी का कारण बनते हैं खासकर फर वाले पालतू जानवर। ऐसे में इनसे जितना हो सके दूर रहें।

इसे भी पढ़ें- एलर्जी से बचने के लिए ऐसी हो आपकी जीवनशैली

3.  एलर्जी से बचने का एकमात्र तरीका है घर की सफाई। हमेशा घर को साफ रखें। क्योंकि कई बार गंदा घर भी एलर्जी का कारण बन जाता है।  

4.  अगर आपका घर सड़क के पास है या सड़क से लगकर है तो हमेशा दर्वाजे-खिड़कियां बंद ही रखें। इससे बाहर की धूल मिट्टी अंदर नहीं आएगी। 

5.  अधिकतर लोगों को फूलों की खुशबू या किसी तरह के स्मेल से एलर्जी  होती है। ऐसे लोगों को पार्क में जानें के दौरान सतर्क रहना चाहिए। 

6.  अगर धूल से एलर्जी है दो टू-व्हीलर चलाते समय चेहरे को फेस मास्क से पूरी तरह ढक लें।  इससे आप धूल और मिट्टी से भी बच जाएंगे और आपका चेहरा भी साफ रहेगा। 

7.  सिगरेट ना ही पिएं तो बेहतर है। क्योंकि स्मोकिंग से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे एलर्जी बड़ी उम्र में भी पैदा हो जाती है।  

8.  अगर आपको किसी भी तरह से सिगरेट के धुएं या अन्य स्मेल से एलर्जी है तो उसके सामने ना जाएं। 

9.  आपके घर की दीवार पर फंगस हो रहे हैं या मकड़ी के जाले अधिक लग गए हैं तो घर की सफाई करने में देर ना लगाएं।

10. सर्दी हो या गर्मी, रोज अच्छे से नहाएं। कई बार एलर्जी शरीर की सफाई को पूरी तरह से तवज्जो ना देने पर भी हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...