Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

वर्कआउट के बाद ये चीजें खाने से बचें?

आप भी खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अगर जमकर वर्कआउट करते हैं तो आपको जानकारी होनी चाहिए कि वर्कआउट के तुरंत बाद क्या खाने से बचना चाहिए? 

आप अपनी अच्छी सेहत के लिए संतुलित, पौष्टिक और स्वस्थ्य आहार के साथ जिम में खूब वर्कआउट करते हैं। तो आपको जानकारी होनी चाहिए कि कौन से वो फूड हैं जो आपके वर्कआउट की मेहनत पर पानी फेर सकते हैं।

1. नमकीन नाश्ते से बचें- ये बहुत स्वाभाविक है कि वर्कआउट करने के बाद कुछ नमकीन खाने की इच्छा होती है। दरअसल ज्यादा पसीना बहने के बाद शरीर में नमक की मांग बढ़ जाती है इसलिए नमकीन पदार्थ खाने का मन करता है। 

यदि आप वर्कआउट के बाद कुछ नमकीन खाते हैं तो ये आपके शरीर के लिए लाभदायक नहीं है। इसकी जगह आप केले या फल खा सकते हैं। 

2. मीठा या सोडा- वर्कआउट के बाद मीठा या सो़डा लेना सबसे बड़ी भूल होती है। वर्कआउट के बाद ऐसे पदार्थों को लेने से बचना चाहिए। जिम में घंटों की मेहनत के बाद आप मोटापे को जहां कम करने की कोशिश करते हैं। 

वहीं मीठा और सोडे में काफी मात्रा में कैलोरी होती हैं। जो आपके मोटापे को और बढ़ा देगी। दरअसल इससे शरीर पर 
लंबा नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए किसी भी पदार्थ का सेवन करते समय उसमें कैलोरी की मात्रा को जांचे।

3. मिल्क चॉकलेट- मिल्क चॉकलेट में दूसरे खाद्य पदार्थों की तुलना में कई गुना ज्यादा कैलोरी की मात्रा होती है। हालांकि रिसर्च के मुताबिक मिल्क और डार्क चॉकलेट मेमोरी के लिए बेहद फायदेमंद हैं लेकिन ये वर्कआउट के बाद नहीं लेनी चाहिए।

जानकारों के मुताबिक मिल्क और डार्क चॉकलेट को वर्कआउट बाद में लेने की बजाए पहले लेना ज्यादा फायदेमंद है। इससे आप आसानी वर्कआउट के दौरान ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे।

4.एनर्जी ड्रिंक- कई बार वर्कआउट के बाद लोगों को एनर्जी ड्रिंक के सेवन की आदत होती है। आमधारणा है कि ये सेहत के लिए एक बढ़िया पदार्थ है। जबकि इसमें मौजूद शुगर की मात्रा आपके मोटापे को और बढ़ा सकती है।

जिम वर्कआउट से जिस मैटाबॉलिस्म को आप कम करने की कोशिश करते हैं। ये उस पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जो आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देगा। कोशिश करें वर्कआउट से पहले इसे लें ताकि आप जिमिंग के बाद आसानी से कैलोरी बर्न कर सकें।

5. पेस्ट्री- ये बात ठीक है कि आम दिनचर्या के बीच पेस्ट्री आपके लिए बढ़िया विकल्प है लेकिन वर्कआउट के दौरान इसका खाना एकदम वर्जित है। 

पूरे वर्कआउट के बाद जब आप अपने शरीर से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करने की कोशिश करते हैं। वहीं इसमें मौजूद कॉर्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा आपके मोटापे के और बढ़ा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इसको वर्कआउट के बाद लेने से बचें।

जिम में कितनी मेहनत कर रहे हैं इससे ज्यादा जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं। घंटो की मेहनत के बाद अगर आप संतुलित और पौष्टिक आहार नहीं ले रहे हैं, तो आपकी बेहतर फिगर पाने की जी-तोड़ मेहनत को बर्बाद कर सकता है इसलिए इन पदार्थों को लेने से बचें।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...