Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

लेह लद्दाख ट्रिप के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Leh Ladakh Trip In Hindi

Hindi

 

Leh Ladakh Trip In Hindi लेह और लद्दाख भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में एक पर्यटन स्थल है। लद्दाख वर्तमान में काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर दक्षिण में मुख्य महान हिमालय तक फैला हुआ है। ज्यादातर लोग लेह लद्दाख के बीच अंतर के बारे में लगातार भ्रम में रहते हैं, इसलिए आपको यह बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य को तीन भागों में बांटा गया है: जम्मू, कश्मीर और लद्दाख। लद्दाख, आगे दो जिलों में विभाजित है: जिला लेह और जिला कारगिल। लेह जिले में ही एक लोकप्रिय शहर “लेह” है और अपने सुंदर मठों, सुरम्य स्थानों और दिलचस्प बाजारों की वजह से आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा लेह, लद्दाख की राजधानी भी है। लेह लद्दाख के कठिन मार्ग, बर्फबारी, ट्रेकिंग और यहां कि एडवेंचरस गतिविधियों के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

  1. लेह लद्दाख के बारे में रोचक तथ्य – Facts About Leh Ladakh In Hindi
  2. लेह लद्दाख में घूमने की जगह – Leh Ladakh Places To Visit In Hindi
  3. लेह लद्दाख की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Leh Ladakh In Hindi
  4. लेह लद्दाख कैसे पहुंचें – How To Reach Ladakh In Hindi
  5. लेह लद्दाख में कहां रुकें – Where To Stay In Leh Ladakh In Hindi
  6. लेह लद्दाख का पता – Leh Ladakh Location
  7. लेह लद्दाख की फोटो गैलरी – Leh Ladakh Images

1. लेह लद्दाख के बारे में रोचक तथ्य – Facts About Leh Ladakh In Hindi

लेह लद्दाख के बारे में रोचक तथ्य - Facts About Leh Ladakh In Hindi

  • लेह लद्दाख के हैनले (Hanle) में स्थित भारतीय खगोलीय वेधशाला दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑप्टिकल टेलीस्कोप है।
  • यहां के पांगोंग झील (Pangong Lake) के प्रतिबिंब का शानदार दृश्य बहुत लोकप्रिय है।
  • सूरू नदी और द्रास नदी के बीच में स्थित 30 मीटर लंबा बेली ब्रिज (Bailey Bridge) समुद्र तल से 5,602 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
  • लेह लद्दाख भारत का एकमात्र स्थान है जहाँ दो कूबड़ वाले ऊंट पाए जाते हैं। लद्दाख की नुब्रा घाटी में पाये जाने वाले ये ऊंट यहां का एक प्रमुख आकर्षण हैं।
  • लेह लद्दाख में स्थित नीली और रहस्यमयी पंगोंग झील दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील है। यह 162 किमी लंबी है जो 70% चीन में और 30% भारत में है। नमकीन पानी के बावजूद यह झील पूरी तरह से सर्दियों में जम जाती है।
  • लद्दाख एक ठंडा रेगिस्तान है। यहां का ज्यादातर हिस्सा भूरा और ऊबड़-खाबड़ है। लेकिन इसकी विशेषता यह है कि रेगिस्तान होने के बावजूद लद्दाख 225 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का घर है। यहां कुछ असामान्य पक्षी जैसे फिन्चेस (Finches), रॉबिन(Robins), रेडस्टार्ट और हूपो बड़ी संख्या में पाये जाते हैं।
  • देश में किसी अन्य स्थान की तुलना में लेह लद्दाख में अधिक संख्या में त्योहार मनाए जाते हैं। यहां के त्योहारों में बौद्ध और तिब्बती संस्कृति का प्रभाव देखा जा सकता है। यहां लोसर फेस्टिवल, लद्दाख फेस्टिवल, हेमिस त्सू फेस्टिवल, सिंधु दर्शन उत्सव आदि मनाया जाता है।
  • दुनिया में सबसे ऊंची मोटर से यात्रा करने योग्य रोड है। लद्दाख आने वाले ज्यादातर पर्यटक इस रोड पर मोटरबाइक का आनंद लेना चाहते हैं।
  • जनवरी में लेह में जास्कर नदी के जमने के बाद इसके ऊपर चादर ट्रेक (Chadar Trek) बहुत प्रसिद्ध है। इस ट्रेक को भारत में सबसे कठिन माना जाता है और दुनिया के सबसे 10 कठिन ट्रेकिंग में से एक है।

2. लेह लद्दाख में घूमने की जगह – Leh Ladakh Places To Visit In Hindi

लेह लद्दाख में घूमने की जगह - Leh Ladakh Places To Visit In Hindi

यदि आप लेह लद्दाख घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां देखने, घूमने और करने के लिए बहुत कुछ है। अगर आपके पास पर्याप्त समय हो तो आप सभी चीजों का आनंद उठा सकते हैं। आइये जानते हैं लेह लद्दाख जाएं तो क्या करें और क्या देखें।

  • नदी राफ्टिंग(  River Rafting)
  • ऊंट की सफारी(Camel Safari)
  • ट्रेकिंग
  • जीप सफारी
  • माउंटेन बाइकिंग
  • पैंगोंग त्सो
  • त्सो मोरीरी,  त्सो कर(Tso Kar)
  • खारदुंग ला दर्रा, बारालाचा ला दर्रा
  • हेमिस मठ, थिकी मठ, बरदान मठ,जांगला मठ
  • शांति स्तूप, लाचुंग ला पास
  • जोजिला दर्रा, तांगलांग ला दर्रा
  • स्पितुक मठ, शे मठ
  • इसके अलावा आप लेह लद्दाख में चादर ट्रेकिंग कर सकते हैं, लद्दाख महल देख सकते हैं,और शॉपिंग भी कर सकते हैं।

और पढ़े: पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी

3. लेह लद्दाख की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Leh Ladakh In Hindi

लेह लद्दाख की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Leh Ladakh In Hindi

यह भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां घूमने की प्लानिंग करने से पहले विशेषरुप से आपको यह जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए कि लेह लद्दाख जाने का बेहतर समय क्या होता है।

अप्रैल से जुलाई तक

गर्मियों का मौसम लेह और लद्दाख की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है। इस दौरान पर्यटकों के लिए सभी मार्ग खुले रहते हैं। आकाश साफ रहता है और लेह लद्दाख की सुंदरता स्पष्ट दिखायी देती है। इस दौरान आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, जीप या बाइक की सवारी करते हुए लेह लद्दाख घूमने का आनंद उठा सकते हैं। इस मौसम के दौरान तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

जुलाई से सितंबर तक

इस दौरान लद्दाख के आसपास के क्षेत्रों में बारिश की अनियमित बौछारें पड़ती हैं। हालांकि यह क्षेत्र से क्षेत्र पर भी निर्भर करता है। इस दौरान भी आप लद्दाख घूमने जा सकते हैं। मानसून के दौरान यहां का तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

अक्टूबर से मार्च

इन महीनों में लद्दाख का पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है और अधिकांश मार्ग बंद रहते हैं। जिसके कारण लद्दाख जाना संभव नहीं होता है।इस मौसम में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।इस मौसम में पर्यटक नहीं आते हैं।

4. लेह लद्दाख कैसे पहुंचें – How To Reach Ladakh In Hindi

लेह लद्दाख कैसे पहुंचें - How To Reach Ladakh In Hindi

वैसे तो लद्दाख बस, हवाई जहाज या ट्रेन से भी पहुंचा जा सकता है लेकिन माना जाता है कि लद्दाख का निकटतम रेलवे स्टेशन काफी दूर होने के कारण ट्रेन से यात्रा करना काफी परेशानी भरा होता है। आइये जानते हैं लेह लद्दाख कैसे पहुंचें।

हवाई जहाज से

लेह लद्दाख का निकटतम एयरपोर्ट लेह में स्थित कुशोक बकुला रिंपोची हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत में दिल्ली सहित कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। यहां श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़ और भारत के अन्य सामान्य स्थलों से भी उड़ानें होती हैं। यहां पहुंचने के बाद हवाई अड्डे के बाहर से आप टैक्सी लेकर लेह लद्दाख पहुंच सकते हैं।

बस से

श्रीनगर और मनाली से लेह लद्दाख के लिए सरकारी और निजी बसें चलती हैं। यदि आप श्रीनगर से लद्दाख पहुँचने के लिए बस पकड़ते हैं तो आप जोजिला दर्दा होते हुए यहां आएंगे और यदि आप मनाली से बस पकड़ते हैं तो रोहतांग दर्रे से होते हुए लेह लद्दाख पहुंचेंगे। बसों के लिए श्रीनगर का रास्ता जून से अक्टूबर तक खुला रहता है। मनाली मार्ग जून से सितंबर तक बस मार्गों के लिए खुला है। यदि आप नई दिल्ली से बस से आने की योजना बना रहे हैं, तो लद्दाख पहुँचने में न्यूनतम 4 दिन लगेंगे। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो जीप या बाइक से भी लेह लद्दाख जा सकते हैं।

ट्रेन से

लद्दाख का निकटतम रेलवे स्टेशन तवी में है, जो लद्दाख से 700 किमी दूर है। इस रेलवे स्टेशन पर कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों से ट्रेनें आती हैं। स्टेशन से आप बस या कैब द्वारा लद्दाख पहुंच सकते हैं। बस से लद्दाख पहुंचने में दो दिन लगेंगे। अन्य निकटतम रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ और पठानकोट में हैं। रेलवे स्टेशन से लद्दाख तक पहुँचने में कम से कम तीन दिन लगेंगे। यह लद्दाख पहुंचने का सबसे असुविधाजनक तरीका है।

5. लेह लद्दाख में कहां रुकें – Where To Stay In Leh Ladakh In Hindi

लेह लद्दाख में कहां रुकें - Where To Stay In Leh Ladakh In Hindi

लेह लद्दाख के होटल और गेस्ट हाउस बहुत खूबसूरत हैं। यहां ठहरने की उत्तम व्यवस्था है। यहां सात सौ से लेकर हजार रूपये के कमरे उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल और कमरों का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप होटल की बालकनी या कमरे से भी मनमोहक दृश्यों को देख सकते हैं। यदि आप लद्दाख में रुकना चाहते हैं तो होटल नालंना,द ग्रैंड ड्रैगन, द जेन, होटल लद्दाख हिमालयन रिट्रीट, सिया-ला गेस्ट हाउस जैसे होटलों में रुक सकते हैं। लेकिन यदि आप लेह में रुकना चाहते हैं तो जल गेस्ट हाउस, बराथ होटल और होटल मूनलैंड में रुक सकते हैं।

और पढ़े: मसूरी की यात्रा और पर्यटन स्थल 

6. लेह लद्दाख का पता – Leh Ladakh Location


7. लेह लद्दाख की फोटो गैलरी – Leh Ladakh Images




Comments

Popular posts from this blog

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

व्लॉग (Vlog) कैसे शुरू करे | YouTube व्लॉगर कैसे बने

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखने वाले है व्लॉग (Vlog) कैसे शुरू करे यानि की YouTube व्लॉगर कैसे बने लोग दूसरों के जीवन को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं अन्य लोगों की दैनिक दिनचर्या और गतिविधियों को देखने के बारे में कुछ ऐसा है जो हम में से कई लोगों के लिए बेहद आकर्षक है और यही कारण है कि व्लॉगिंग इतना लोकप्रिय हो गया है, खासकर पिछले एक दशक में यदि आप एक YouTube Vlogger बनना चाहते हैं लेकिन यह नहीं पता कि व्लॉग कैसे शुरू किया जाए, तो आप सही जगह पर आए हैं व्लॉगिंग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हम आपको How to Become a Travel Vlogger? इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले है इसी लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े. विषय - सूची व्लॉग (Vlog) कैसे शुरू करे ? व्लॉग कैसे शुरू करे Step 1- Preparation Research अपने पसंदीदा व्लॉगर का विश्लेषण करते समय इन चीजों का ध्यान रखे Define your channel’s purpose Find your target audience व्लॉग कैसे शुरू करे Step 2- Create a YouTube Channel Vlogging यूट्यूब चैनल कैसे बनाये Create Your Icon and Channel Art Optimize your channel’s description व्लॉग क...