Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

पुणे : इतिहास के कई राज दफन हैं प्राचीन सिंहगढ़ किले में


महाराष्ट्र का पुणे भारत के सबसे विकसित शहरों में गिना जाता है, जो भारत की एक बड़ा युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की शाखाएं है, जो रोजगार के बड़े अवसर पैदा करती हैं। पुणे अपने शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां युवाओं की आबादी काफी बढ़ी है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह शहर काफी ज्यादा महत्व रखता है, जहां आप प्राचीन संरचनाओं से लेकर प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। पुणे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से एक परिपूर्ण जिला है।

हर साल यहां भारी संख्या में पर्यटकों को आगमन होता है। पुणे के आसपास कई प्राचीन किले मौजूद हैं, जो न सिर्फ अपने अतीत के लिए जाने जाते हैं बल्कि एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। आज इस लेख में हम आपको पुणे जिले के अंतर्गत सिंहगढ़ किले के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह किला आपकी यात्रा को किस प्रकार खास बना सकता है।

प्राचीन सिंहगढ़ फोर्ट

प्राचीन सिंहगढ़ फोर्ट

PC- Kamaljeet Desai

पुणे मुख्य शहर से 37 कि.मी की दूरी पर स्थित सिंहगढ़ एक प्राचीन किला है, जो अपनी खास भौगोलिक स्थित और अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। अतीत पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि इस किले का निर्माण 2000 साल पहले किया गया था, हालांकि इसके निर्माण संबधी सटीक जानकारी उपलब्ध नही है। प्राचीन काल में यह स्थल कोंधन के नाम से जाना जाता था, जहां इतिहास की कई बड़ी लड़ाइयां लड़ी गई हैं, जिनमें 1670 का सिंहगढ़ युद्ध काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहा। यह किला समुद्र तल से 1,312 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। किले के नाम का शाब्दिक अर्थ 'शेर का किला' है। यह अपने समय का बनाया गया एक मजबूत किला है, जिसकी मजबूत दीवारे आज भी सुरक्षित हैं। यहां मौजूद दो प्रवेश द्वार हैं एक कल्याण दरवाजा और दूसरा पुणे दरवाजा। इस किले का निर्माण रणनीतिक तौर पर किया गया था। इस किले पर 1328 ईस्वी में मोहम्मद बिन तुगलक ने कब्जा कर लिया था। इस किले पर काफी लंबे समय तक मराठाओं का शासन रहा। यह किला इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है। मराठा और मुगलों का एक बड़ा इतिहास इस प्राचीन किले से होकर गुजरता है। अतीत के बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC- Kamaljeet Desai

ग्रीष्मकाल के दौरान यह क्षेत्र काफी ज्यादा उष्मा ग्रहण करता है, इसलिए यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का है। इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकूल बना रहता है, और आप आराम से फोर्ट को देख सकते हैं, और आसपास के स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं।

क्यों आएं सिंहगढ़

क्यों आएं सिंहगढ़

PC- Kamaljeet Desai

सिहंगढ़ का यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। यह स्थल इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों से लेकर प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी ज्यादा मायने रखता है। मराठा का एक बड़ा इतिहास इस किले में दफन है। यहां कई बड़ी लड़ाइयां लड़ी गई हैं। चूंकि यह किला रणनीतिक तौर से काफी महत्वपूर्ण था इसलिए यह बाहरी ताकतों के प्रभाव का शिकार बनता रहा है। इन सब के अलावा यह किला प्राकृतिक रूप से भी काफी महत्व रखता है। पहाड़ी पर बसे होने के कारण यहां कुदरती सौंदर्यता का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। आप यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का रोमांच भरा अनुभव भी ले सकते हैं। यह किला पुणे से एक शानदार वीकेंड गेटवे है, जहां पर्यटक आना पसंद करते हैं। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Kamaljeet Desai

यह किला पुणे शहर से मात्र 37 कि.मी की दूरी पर स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाईअड्डा पुणे एयरपोर्ट है, जहां से आप कैब या टैक्सी के जरिए किले के आधार तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप पुणे रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहे तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, पुणे के रास्ते आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। किले तक पहुंचने के लिए आपको सिंहगढ़ गांव से कुछ कि.मी का सफर ट्रेकिंग के जरिए पूरा करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...