Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

नवंबर में पुणे से बनाएं इन रिफ्रेशिंग स्थलों का प्लान

पुणे, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत शहर है, जिसकी गिनती राज्य के सबसे लोकप्रिय और अमीर शहरों में होती है। पिछले कुछ सालों में पुणे देश भर के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। यह शहर अपने व्यावसायिक केंद्र, शिक्षण संस्थानों, पर्यटन आकर्षणों और अपनी खास नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। शहर भ्रमण के लिए यहां देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन होता है। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप एक क्वालिटी समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। पुणे जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण है। इस लेख में हमारे साथ जानिए इस नवंबर आप पुणे से कौन-कौन से खास निकटवर्ती रिफ्रेशिंग स्थलों का प्लान बना सकते है। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

कामशेत

कामशेत

पुणे से आप 48 कि.मी का सफर तय कर कामशेत की सैर का प्लान बना सकते हैं। कामशेत पुणे जिले स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। इस स्थल को महाराष्ट्र का पैराग्लाइडिंग हब कहा जाता है, जहां आप अपनी यात्रा को रोमांचक मोड़ दे सकते हैं। लोनावला से काफी नजदीक स्थित इस स्थल पर आप प्राचीन गुफा मंदिर और पहाड़ी किलों को भी देख सकते हैं। आप यहां कई पर्यटन आकर्षणों को देख सकते हैं, जिसमें वाडीवली झील काफी खास मानी जाती है, जो समुद्र तल से लगभग 2220 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। आप यहां कोंडेश्वर मंदिर, विद्धेश्वर मंदिर, कार्ला, भाजा गुफाओं आदि को भी देख सकते हैं। कामशेत में आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, हाइकिंग आदि रोमाचंक गतिविधियों का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

वाई

वाई

PC- KD Creation

पुणे से रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप वाई की सैर का प्लान बना सकते हैं। कृष्णा नदी के तट पर स्थित वाई एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉर्ट है, जिसे प्राचीन काल में विराट नगरी के नाम से भी संबोधित किया जाता था । पुणे से 85 कि.मी की दूरी पर स्थित यह एक खूबसूरत स्थल है जहां आप अपनी शारीरिक और मानसिक थकान को उतार सकते हैं। यहां आप दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं। चारों तरफ हरियाली से भरा यह स्थल अपार आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। यहां का कुदरती खूबसूरती के साथ कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं, जिसमें ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग आदि शामिल हैं।

खंडाला

खंडाला

PC- KD Creation

अपने रोमांच को जारी रखने के लिए आप पुणे से खंडाला की सैर का प्लान बना सकते हैं। पुणे से 69 कि.मी की दूरी स्थित खंडाला महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां सालभर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। पश्चिमी घाट में स्थित यह पहाड़ी स्थल अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता और शांत वातावरण से सैलानियों का काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करता है। आप यहां टाइगर लीप पर आ सकते है, जो एक व्यू प्वाइंट है, जहां से आप खंडाली की पहाड़ी खूबसूरती का जी भरकर दीदार कर सकते हैं। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट भी है, जहां वीकेंड पर दूर-दूर से पर्यटको का आगमन होता है। आप यहां ट्रेकिग जैसी रोमांचक गतिविधि का आनंद भी ले सकते हैं।

लोहागढ़ किला

लोहागढ़ किला

PC- KD Creation

पुणे से आप 74 कि.मी का सफर तय कर लोहागढ़ फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। लोहागढ़ , महाराष्ट्र के प्राचीन किलों में से एक है, जो अपने एतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। किले से आप आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां से बहती पवना नदी साफ दिखाई देती है। भाजा और कार्ला गुफाएं भी यहां से काफी नजदीक हैं। पुणे से आप एक दिन की ट्रिप पर यहां आ सकते हैं। आप यहां किले के देखने के साथ-साथ ट्रेकिंग का रोमांच भरा अनुभव भी ले सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों और प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

सिंहगढ़

सिंहगढ़

PC- KD Creation

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप पुणे से सिंहगढ़ की सैर का प्लान बना सकते हैं। किले ने नाम का शाब्दिक अर्थ है 'शेर का किला' है। यह महाराष्ट्र के प्राचीन किलों में गिना जाता है, जो अब मात्र खंडहर रूप में मौजूद है। चूंकि यह पहाड़ी पर बनाया गया था इसलिए यह ऐतिहासिक के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से भी काफी ज्यादा महत्व रखता है। वीकेंड पर आपको यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग करते कई युवा दिख जाएंगे। एक रिफ्रेशिंग सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। खासकर दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यह पुणे से लगभग 37 कि.मी की दूरी पर स्थित है।

Comments

Popular posts from this blog

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...