Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

रोजाना जिम डाइट में अंडे शामिल करने के फ़ायदे :- Benefits of including daily gym diet eggs: -

रोजाना जिम डाइट में अंडे शामिल करने के फ़ायदे :- Benefits of including daily gym diet eggs: -
दोस्तों आज बात करने वाले है एक बहुत महत्वपूर्ण चीज के बारे में जो हमें बॉडी बनाने में हमारी मदद करता है जी हाँ जिसका नाम है अण्डा जिसे हम इंग्लिश में एग ( egg ) कहते है। अधिकांश लोग अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन काफी मेहनत करने के बाद भी कई लोगों के शरीर और सेहत पर शारीरिक व्यायाम का सकारात्मक प्रभाव नहीं दिखाई देता है. क्योंकि हम कई बार यह नहीं समझ पते की हमें gym से जाने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ,जिसके लिए आज हम पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ लाए है। जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम,फ़ाइबर ,पोटैशियम,आयरन आदि पोषक तत्व शामिल है।
eggs
image source : google
आज हम बात करेंगे की हमें gym डाइट में अंडे को शामिल करने के फ़ायदे के बारे में. gym डाइट में रोजाना कितने अंडे शामिल करने चाहिए। तो आइए सुरु करते है :-
सबसे पहला यह सवाल आता है की हमें अंडे को कच्चा खाना चाहिए या उबाल कर…… ?
क्या आपने अंडे को बिना पकाए खाने के बारे में सोचा है नहीं ना लेकिन अंडे को बिना पकाए खाने की बहुत अधिक फ़ायदे है अंडे को बिना पकाए खाने से उसमें मौजूद विटामिन, ओमेगा 3, जिंक, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं जो अंडे को पकाने या उबालने से हो जाते है कच्चा अंडा विटामिन का खजाना होता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी-12 मौजूद होता है. कच्चा अंडा खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है और इससे दिमाग भी तेज होता है.तथा बॉडी की मांसपेशियो को उफारने में हमारी मदद करता है। अंडे में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है. साथ ही शरीर के लिए आवश्यक अमीनो एसिड की मात्रा की पूर्ति हो जाती है।
रोजाना कितने अंडे खाने चाहिए। ….. ?
जैसा कि हमने देखा कि अंडे में एक बड़ी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता हैं इसलिए पहली बात तो यदि अंडे का सेवन करना है तो हमें अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मापकर चलना होगा। सामान्य अवस्थाओं में एक हफ़्ते में लगभग 5–6 अंडों का सेवन करना चाहिए यानी प्रतिदिन औसतन एक अंडे का सेवन करना चाहिए। कुछ शोध के अनुसार पता चला है की यदि आप एक बॉडीबिल्डर है तो एक दिन में 2 -3 अंडे 3 से 4 बार खाना उचित है तथा अंडों के साथ दूसरे खाद्य पदार्थों जैसे नट्स, दूध आदि के साथ लेना चाहिए।
अंडे में पाए जाने वाले पोषक पदार्थ :-
1. कैल्शियम — 5%
2. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स — 18%
3. फ़ाइबर — 0%
4. वसा — 11 ग्राम
5. पोटैशियम — 126 मिलीग्राम
6. विटामिन बी 6–5%
7. सोडियम — 124 मिलीग्राम
8. आयरन — 6%
9. विटामिन सी — 0%
10. विटामिन ए — 10%
11. प्रोटीन — 13 ग्राम
12. शुगर — 1.1 ग्राम
13. मैग्नीशियम — 2%
14. कोलेस्ट्रॉल — 373 मिलीग्राम
15. ऊर्जा — 155 कैलोरीज
रोजाना अंडे को gym डाइट में शामिल करने के फ़ायदे :-
1.वजन कम करने में :-
आप सोचते होंगे की अंडे की में फैट होता है तो ये वजन को कम करने में कैसे सहायक है ,लेकिन नई रिसर्च बताती है कि सुबह के नाश्ते में अंडे खाने से आप कम कैलोरी खाते हैं यानी आप 400 कैलोरी खाते हैं और हर महीने तकरीबन 1 से डेढ़ किलो वजन कम कर सकते है. अंडे खाने से न केवल कॉलेस्ट्रॉल कम होता बल्कि वजन भी भी कम होता है।
2. विटामिन की कमी को दूर करने में सहायक :-
आप यह शायद नहीं जानते की एक छोटे से अंडे में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन पाया जाता है क्योकि अंडे में पाए जाने वाले विटामिन बी हमारे शरीर में ताकत पैदा करते है विटामिन बी12 रेड ब्लेड सेल्स बनाता है. विटामिन ए आंखों के लिए बहुत अच्छा है. विटामिन ई शरीर में नष्ट होने वाले टिश्यू को नष्ट होने से रोकता है।
3. हल्दी रखने में सहायक :-
यदि आप हल्दी रहना चाहते है तो रोजाना अपनी डाइट में अंडे का सेवन करना न भूले, क्योकि अंडे में सबसे पोषक पदार्थ अंडे के अंदर की जर्दी होती है जिसमे अधिक मात्रा में कैल्सियम और आयरन की मात्रा होती है.जो हमें हल्दी और तंदुरुस्त रखने में सहायक होती है।
4. हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक :-
अंडे में उच्च मात्रा में फास्फोरस, विटामिन-डी और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहें, तो आप अपनी डेली डाइट में अंडे को शामिल कर सकते है।
5. मांसपेशियों के लिए :-
अंडे आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक है क्योकि इसमें एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी मांसपेशियों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए अपनी मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना डाइट में अंडे को शामिल कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...