Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

Health benefits of eggs – अंडा खाने के ये हैं गजब के फायदे


अंडे खाने के क्या क्या फायदे है
सेहतमंद होना किसे नहीं पसंद है क्योकि व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति सेहत ही तो होती है | लेकिन इस सेहत को maintain रखने के लिए सबसे जरुरी होता है पौष्टिक खाना (Nutrients) | यह पौष्टिक खाना हमें मिलता है पौष्टिक तत्वों (Nutrients) अर्थात Proteins, Carbohydrates, Fat, Vitamins और Minerals से | अगर इन सभी पौष्टिक तत्वों के फायदे किसी एक ही चीज से प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए अंडा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है |

अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से दूध की तुलना कर सकता है | अंडे की तुलना दूध से इसलिए की जा रही है क्योंकि दूध एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है |अंडे खाने के फायदे को लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि sunday हो या monday रोज खाएं अंडे | यह बात अंडे की गुणवत्ता को ध्यान में रख कर ही कही गई है | इसलिए एक व्यक्ति को प्रतिदिन एक अंडा जरुर अपने आहार में खाना चाहिए | यदि प्रतिदिन संभव न हो सके तो adult को कम से कम 3 – 4 व kids को 4 – 5 अंडे हर सप्ताह जरुर खाने चाहिए |

अंडे खाने के सेहत संबंधी फायदे :
विटामिन ए – अंडा विटामिन ‘A’ का उत्तम साधन है | इसका कैरोटिन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है और विटामिन A हमारी आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है |
विटामिन बी 2 (riboflavin) – यह अंडे के सफेद भाग (Egg white) में पाया जाता है | यह शारीरिक बृद्धि में सहायक होता है तथा हार्मोन को नियमित एवं नियंत्रित करता है और त्वचा को सुन्दर, आकर्षक, चमकदार बनाए रखता है| यह लाल रक्त कण को भी बनाता है |
विटामिन बी 12 (cyanocobalmin) – ये केवल प्राणिज भोज्य पदार्थो में ही पाया जाता है | अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे आहार में शामिल करना बेहद जरुरी होता है | यह red blood cells के maturation के लिए बहुत जरुरी होता है | इसकी कमी होने पर भयंकर बीमारी anaemia हो जाता है |
विटामिन ई (tocopherol) – इसकी कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का नाश होने लगता है |
विटामिन डी – विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है | अगर आप अपने बच्चो को रोजाना एक अंडा खिलाते है तो उनकी हड्डिया मजबूत होंगी ही साथ ही उनकी बृद्धि भी अच्छे से होगी |
अंडा में आवश्यक खनिज – अंडा iron, potassium, chlorine, magnesium, zinc, और phosphorus की प्राप्ति का बहुत ही अच्छा स्रोत है | अंडे में औसतन लगभग 27 मिलीग्राम आयरन प्रति 100 ग्राम के हिसाब से उपस्थित रहता है | यह सब अंडे की जर्दी में पाया जाता है |
हमारे शरीर में आयरन बहुत कम मात्रा में होता है | कम मात्रा में ही सही लेकिन शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए यह बहुत ही जरुरी होता है | शरीर में इसकी कमी होने से थकावट, चक्कर आना, साँस फूलना, हाँथ – पाँव में दर्द, भूख कम लगने जैसी समस्याएं होने लगती है |
कम कैलोरी प्रोटीन एक अंडे में 12 – 14 % protein होता है | अंडे के पीले भाग में सम्पूर्ण अंडो का 15 – 16 % protein रहता है | इसमें पाया जाना वाला protein बहुत high quality का होता है जो व्यक्ति को लम्बे समय तक energyful रखता है |
उच्च गुणवत्ता वसा अंडा में 10 – 20 % वसा होता है | इसका वसा बहुत ही आसानी से पच जाता है जिससे वजन बढने जैसी कोई समस्या नहीं आती |
स्वस्थ मस्तिष्क – अंडे में पाया जाने वाला ओमेगा 3, फैटी एसिड और विटामिन B12 दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है | यह याददाश्त को बढानें में मदद करता है | अंडे में एक कोलाइन नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क की निर्णय लेने में मदद करता है |
वजन घटना– जिस बेचारे अंडे पर सालों से कोलेस्ट्राल बढ़ाने का ठप्पा लगा हुआ है, वह तो दरअसल मोटापे का दुश्मन है क्योंकि अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन की पाचन क्रिया अन्य खाद्य पदार्थो की पाचन क्रिया से थोड़ी धीमी होती है | इसलिए अंडा खाने के काफी समय बाद तक पेट भरा होता है जिससे हम खाना कम खाते है | इसमे उपस्थित एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन की आवश्यकता सुबह के समय होती है | इसलिए रोज सुबह नाश्ते में 2 अंडे का सेवन एक भरपूर नाश्ता तो होता ही है साथ ही प्रोटीन की जरुरत को भी पूरा कर देता है |
स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली – अंडे में पाया जाने वाला vitamin A, vitamin B 12, और selenium रोगों से लड़ने में मदद करता है |
मजबूत मांसपेशियों – एक अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन D, E, A मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है |
बालों के लिए अंडे लाभ growth – अंडे में मौजूद सल्फर, विटामिन A और B12 आपकी hair को growth करने में मदद करता है | इसके अलावा अंडे बालों को सफेद होने से भी बचाता है |
कच्चा अंडा खाने के नुकसान – बहुत से लोगों को कहते सुना हैं कि कच्चा अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है और आसानी से पच जाता है लेकिन यह गलत है | पका अंडा अधिक अच्छी तरह से पचता है इसलिए अंडे को पका कर ही इस्तेमाल करें |

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...