Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

घूमने के शौकीन लोगों के लिए खूबसूरत तोहफा है मध्‍य प्रदेश का हाथी महल


भारत में मध्य प्रदेश राज्य के धार जिले में स्थित मांडू शहर का हाथी महल सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। एलीफेंट पैलेस मालवा से संबंधित है एवं यह महल अपनी शानदार इमारत और महल की विशाल संरचना के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस महल के 100 किमी की दूरी तक कुछ प्राचीन इमारतें हैं जिन्हें रॉक सिटी के नाम से जाना जाता है। विशाल हाथी के जैसे दिखने वाला यह महल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।


मांडू कैसे पहुंचे
मांडू कैसे पहुंचे
PC: Bernard Gagnon

वायु मार्ग द्वारा: इसका हवाई अड्डा निश्चित रूप से इंदौर में है जो कि लगभग 99 किमी दूर है। यहां पर इंदौर, दिल्ली, मुंबई, ग्वालियर के साथ-साथ भोपाल जैसे शहरों से फ्लाइटें आती हैं।

रेल मार्ग द्वारा: इसका नजदीकी रेलवे स्‍टेशन रतलाम है। इस रेलवे स्‍टेशन पर सभी प्रमुख शहरों से नियमिन ट्रेनें आती हैं।

सड़क मार्ग द्वारा: सड़क मार्ग की बात करें तो मांडू अन्य शहरों से अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह उज्जैन से 154 किमी, धार से लगभग 35 किमी और भोपाल से लगभग 285 किमी दूर है।

मांडू बस स्टॉप से हाथी महल सिर्फ 2 किमी दूर है।

हाथी महल की वास्‍तुकला
हाथी महल की वास्‍तुकला
By Varada Phadkay - Own work, CC BY-SA 4.0,

'हाथी महल' में अनेक विशाल स्तंभ हैं और इसी वजह से इस महल का ये नाम रखा गया है। इंडो-इस्लामिक स्थापत्य शैली में बना ये महल समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भव्‍य पत्‍थर से मंदिर की संरचना की है। इस महल को शाही आवास के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में इसे एक सुंदर मकबरे में बदल दिया गया। इस महल के आंतरिक और बाहरी हिस्सों में कुछ कब्रें देख सकते हैं।

इस्लामी शैली में बनी खूबसूरत मस्जिद को भी आप यहां देख सकते हैं। इस महल का सबसे शानदार हिस्सा हाथी पैलेस के बीच में इसका भव्य गुंबद है। महल के अंदर जो विशालकाय खंभे हैं उन्‍हीं की वजह से विशाल गुंबद पूरी तरह से संतुलित खड़ा है। इस प्रकार वास्तु की दृष्टि से इसका बहुत महत्व है। हाथी महल अत्‍यंत भव्‍य और इसे बनाने वाले कारीगर भी बहुत उत्‍कृष्‍ट रहे होंगे।

हाथी महल का इतिहास
हाथी महल का इतिहास
PC: Abhilash verma

मांडू गांव में हाथी महल के लिए आप कोई और नाम सोच सकते हैं? जी हां यहां पर हाथी महल को मांडवगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। 11वीं शताब्दी के बाद से इस जगह को महत्‍व मिलना शुरु हुआ है।

इस ऐतिहासिक और संस्‍कृति से समृद्ध स्‍थान को तारंग साम्राज्य द्वारा बनवाया गया था। यह महल अंततः 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था। हालांकि, यह 12वीं शताब्दी से मुगलों और खिलजी शासकों के आक्रामक नियंत्रण के अधीन था और औपनिवेशिक युग तक उनके ही अधीन रहा था। हालांकि, तरांग साम्राज्‍य का अधिक समय तक इस पर शासन नहीं रहा था। 18वीं सदी तक यह महल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका था। अब ये जगह दरिया खान के मकबरे के रूप में स्थापित है। इस महल में ये मकबरा काफी महत्‍वपूर्ण हो गया है एवं इसका लाल रंग दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

पर्यटन की दृष्टि से महत्‍व
पर्यटन की दृष्टि से महत्‍व
PC: AMAN UTTAMCHANDANI

इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि हाथी महल को अब एक विरासत स्थल कहा जाता है और पर्यटकों को ये जगह बहुत पसंद आती है। यह एक गौरवशाली इमारत है जो लंबे समय से इतिहास के पन्‍नों में कायम है। ये इस्लामी वास्तुकला के असाधारण स्थानों में से एक है।

मध्य प्रदेश आने पर इस ऐतिहासिक और विशाल पर्यटन स्‍थल की यात्रा जरूर करें। भारत के मध्‍य प्रांत के इतिहास के बारे में जानने के लिए ये महल उपयुक्‍त है।

समय : आप किसी भी समय इस महल के दर्शन करने आ सकते हैं। हालांकि, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त तक का समय सबसे ठीक रहता है।

एंट्री फीस : हाथी महल में प्रवेश पूरी तरह से फ्री है।

समय अवधि : इस पूरे महल को देखने में 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...