Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

विजयवाड़ा के दर्शनीय स्‍थल


कृष्णा नदी के किनारे उत्कर्ष और समृद्ध इतिहास को समेटे विजयवाड़ा आज एक सुरम्य और समृद्ध शहर है। ये शहर तीन तरफ से जल निकायों और एक ओर से इंद्राकिलाद्री पहाड़ियों घिरा है। संस्कृति और राजनीति के लिए ये शहर महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही ये व्यवसायिक आकर्षण के केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध है।

विजयवाड़ा सदियों पुरानी कलाकृतियों से लेकर मनोरम प्राकृतिक वातावरण के लिए मशहूर है। इस शहर के हर नुक्‍कड़ पर आपको हैरान कर देने वाले दृश्‍य दिख जाएंगे। विजयवाड़ा की गलियां यहां आने वाले पर्यटकों की यात्रा में एक अलग ही अनुभव को जोड़ देती हैं।

विजयवाड़ा कैसे पहुंचे
वायु मार्ग द्वारा: विजयवाड़ा का निकटतम हवाई अड्डा गन्नवरम में स्थित है, जो शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर है।

रेल मार्ग द्वारा: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन राज्य का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है और ये सभी प्रमुख शहरों से ट्रेनों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग द्वारा: विजयवाड़ा से राज्य के सभी नजदीकी शहरों और कस्बों के लिए नियमित रूप से बसें चलती हैं। विजयवाड़ा का बस जंक्शन काफी व्यस्त रहता है क्योंकि यह देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

विजयवाड़ा आने का सही समय
विजयवाड़ा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों में होता है जब मौसम 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ सुहावना रहता है।

विजयवाड़ा के दर्शनीय स्‍थल

भवानी आईलैंड
भवानी आईलैंड
P.C: Saisumanth532

कृष्णा नदी पर स्थित भवानी द्वीप, विजयवाड़ा में आने वाले पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। कृष्णा नदी के सबसे बड़े द्वीपों में से एक भवानी द्वीप 130 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर आप स्विमिंग पूल, वॉटर स्‍पोर्ट्स और नाव की सैर कर सकते हैं। पर्यटकों और स्‍थानीय लोगों के बीच ये आईलैंड बहुत प्रसिद्ध है।

ADVERTISING

उनादल्‍ली गुफाएं
उनादल्‍ली गुफाएं
P.C: B B Susheel Kumar

ये गुफाएं काफी पेचीदा और गहरी हैं। चार मंजिला उनावल्ली की गुफाएं प्राचीन काल से ही लोकप्रिय हैं। 7वीं शताब्दी में निर्मित उनावल्ली की गुफाएं इस क्षेत्र की सबसे प्रारंभिक गुफाओं में से एक हैं। यह विजयवाड़ा में अत्यधिक ऐतिहासिक महत्व रखती हैं और इसकी शानदार वास्तुकला एवं मूर्तिकला पर्यटकों को विस्‍मृत कर देती हैं। सुरम्य पृष्ठभूमि पर बनी इन गुफाओं में भगवान विष्णु की एक भव्य मूर्ति स्थापित है जो एक ग्रेनाइट खंड से निकली हुई है। इस स्‍थान से सूर्यास्‍त का बेहद सुंदर और मनोरम नज़ारा देखने को मिलता है।

प्रकाशम बैराज
प्रकाशम बैराज
P.C: Mity05

प्रकाशम बैराज कृष्णा नदी पर बना हुआ है। यह बांध 1223.5 मीटर लंबा है। ये बांध एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। प्रकाशम बैराज का निर्माण सन् 1852 से 1855 के बीच करवाया गया था। बांध की तीन जल धाराएं हैं जो शहर से होकर गुज़रती हैं। इस बांध से एक खूबसूरत झील भी बनाई गई है एवं बांध से झील का विहंगम नज़ारा देखने को मिलता है।

मोगलाराजपुरम गुफाएं
मोगलाराजपुरम गुफाएं
P.C: Bhaskaranaidu

विजयवाड़ा में मोगलाराजपुरम गुफाओं चट्टानों को काटकर बनाया गया अभ्‍यारण्य है। 5वीं शताब्दी में इन गुफाओं को अच्छी तरह से संरक्षित किया गया था और गुफाओं में प्रवेश करते ही आपको ऐसा लगेगा कि आप 5वीं सदी में पहुंच गए हैं। इन गुफाओं में अर्द्धनारीश्वर की राजसी मूर्ति देखने को मिलती है। मोगलराजपुरम गुफाएं सबसे सुंदर पुरातन मूर्तियों को अपने अंदर समेटे हुए हैं। पर्यटकों को इन गुफाओं में आकर भारत के समृद्ध इतिहास और वास्‍तुकला का परिचय मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...