Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

जम्‍मू–कश्‍मीर के पुलवामा की सैर


P.C: Adrien Olichon

पुलवामा यानि 'राइस बाउल ऑफ कश्मीर' भारत के जम्मू और कश्मीर राज्‍य का कृषि से समृद्ध जिला है। पूर्व में पुलवामा 'पनवंगम' या 'पुलगाम' के रूप में जाना जाता था, पुलवामा पर 16वीं शताब्दी में मुगलों द्वारा शासन किया गया था जबकि 19वीं शताब्दी में अफगानों ने सत्ता संभाली थी। पुलवामा में बसे कुछ सुरम्य और दर्शनीय स्थान पहाड़ों, प्राचीन झरनों और अद्वितीय घाटियों से घिरे हैं। आपको पुलवामा में मंत्रमुग्ध करने वाले नज़ारे देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे पुलवामा
वायु मार्ग द्वारा: पुलवामा का निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर में स्थित है जो कि इस शहर से लगभग 37 किमी की दूरी पर है। हवाई अड्डे से नियमित कैब सेवाएं उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग द्वारा: निकटतम रेलहेड शहर से 281 किमी की दूरी पर जम्मू शहर में स्थित जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग द्वारा: पुलवामा सड़कों के माध्यम से भारत के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शहर के केंद्र में स्थित बस टर्मिनल से बस सेवा उपलब्‍ध है। अगर आप सड़क से यात्रा करना चाहते हैं तो खुद अपनी गाड़ी या किराए पर वाहन लेकर पहुंच सकते हैं।

पुलवामा आने का सही समय
साल भर मौसम सुहावना बना रहता है जिससे साल में किसी भी समय पर्यटक पुलवामा घूमने आ सकते हैं। यहां का तापमान औसतन 15 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

पुलवामा के दर्शनीय स्‍थल

अवंतीश्वर मंदिर
अवंतीश्वर मंदिर
P.C: Animesh Basnet

पुलवामा जिले का अवंतीश्वर मंदिर ऐतिहासिक और श्रद्धेय तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान विष्णु और भगवान शिव को स‍मर्पित है एवं 9वीं शताब्दी ईस्वी में राजा अवंति वर्मा द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया था। झेलम नदी के तट पर स्थित अवंतीश्वर मंदिर का रखरखाव पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत है। इस मंदिर की दीवारें प्राचीन मिथकों, लोक कथाओं और देवताओं की जटिल विस्तृत नक्काशी से सजी हैं। इस मंदिर में दुनिया भर के पर्यटक और भक्त दर्शन करने आते हैं। पुलवामा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

अहरबल झरना
अहरबल झरना
P.C: Lindsey Costa

पुलवामा जिले में कई लहरदार झरने हैं जिनमें से एक अहरबल जलप्रपात है। पुलवामा आने पर इस झरने को देखना बहुत जरूरी है क्‍योंकि इसका प्राकृतिक सौंदर्य आपके दिल में बस जाएगा। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखलाओं में घने पाइन और देवदार के पेड़ों से घिरी घाटी में एक संकरी घाट से 25 मीटर की ऊंचाई पर तेजी से बहने वाला झरना पर्यटकों को खूब पसंद आता है। घने जंगल से निकलती धाराएं चांदी सी प्रतीत होती हैं।

पयेर मंदिर
पयेर मंदिर
P.C: Nandhu Kumar

इसे स्थानीय रूप से पयेक मंदिर के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर को 10वीं शताब्दी में बनवाया गया था। इस मंदिर को एकल पत्थर से बनाया गया है। इसकी वास्तुकला में विशिष्टता अभी भी इसके अतीत के गौरव को दर्शाती है। घने जंगल से घिरा यह मंदिर श्रद्धालुओं को विस्‍मय कर देता है।

शिकारगढ़
शिकारगढ़
P.C: Austin Ban

एक समय पर देश के रईस इस जगह पर शिकार करने आया करते थे। जम्मू और कश्मीर राज्य के अंतिम शासक द्वारा शिकारगढ़ क्षेत्र का विस्तार किया गया था एवं यह जगह वन्यजीवों और वनस्पतियों से भरी हुई है। यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और समुद्रतल से यह 2130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वस्तूरवान और खेरवों पहाड़ों के शिखर पर स्थित शिकारगढ़ स्थानीय लोगों के लिए एक पिकनिक स्थल के रूप में मशहूर है।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...