Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

पुणे के आस-पास वीकेंड मनाने के 32 लाजवाब स्थान

 क्या आप एक बिज़नेस दौरे पर पुणे आ रहे हैं और सोच रहे हैं कि यहां स्मारकों और संग्रहालयों को देखने के अलावा कुछ और नहीं कर सकते, और आपको बाकी सारा वक्त होटल में रहकर ही गुजारना पडेगा? तो फिक्र छोड़िए क्योंकि पुणे के आसपास घूमने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। सबसे बेहतर है कि आप वीकेंड पर कहीं घूमने निकल जाएं क्योंकि यहां आप बहुत कुछ कर सकते हैं। आप पहाड़ियों में कुछ शांति पा सकते हैं, एडवेंचर का मजा ले सकते हैं, समुद्र तट पर बढ़िया तरीके से आराम कर सकते हैं, और क्या नहीं? यह शहर कई कुदरती अजूबों के नजदीक है जो आपके मन पर कब्जा कर लेंगे। जानने के लिए यहां पढ़िए:


पुणे के पास एक दिन की ट्रिप के लिए शीर्ष 10 वीकेंड मनाने के स्थान:

लोनावाला

पवना झील

कामशेट

वाई

खंडाला

लोहागढ़

राजमची

अंधरबन

बेडसे गुफाएं

लवासा

इसके अलावा, पुणे के आस-पास 32 लाजवाब वीकेंड मनाने की जगहों की एक लिस्ट नीचे दी गई है।


100 किलोमीटर के भीतर पुणे के पास वीकेंड मनाने की जगहें

सिंहगढ़ – 30 किमी


सिंहगढ़ 

सिंहगढ़


यदि आप पुणे में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो सिंहगढ़ एक अच्छा विकल्प है। मराठा युग में बना, यह किला आपको हरी पहाड़ियों पर ट्रेक और निरीक्षण करने का मौका देता है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: जून-मार्च


कामशेत – 48 किमी


कामशेत

कामशेत


आप पैराग्लिडिंग करने के लिए इस जगह पर आ सकते हैं! चाहें तो आप एक अनुभवी पायलट के साथ उड़ान का आनंद लें या फिर एक कोर्स करके खुद भी हाथ आजमा सकते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


पवना झील – 52 किमी


पवना झील 

पवना झील


पुणे के पास शानदार पवना झील प्रकृति प्रेमियों और शांति तलाशने वालों के लिए सबसे बेहतर जगह है। रात भर के लिए किसी जगह पर जाना चाहते हों तो इससे अच्छा विकल्प शायद ही होगा। तारों की रौशनी के नीचे कैंपिंग करते समय आप अपना खाना भी पका सकते हैं, जो एक यादगार अनुभव होगा।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


बेडसे गुफाएं – 56 किमी


बेडसे गुफाएं 

बेडसे गुफाएं


ये अजंता और एलोरा गुफाओं जितनी प्रसिद्ध भले ही ना हों, लेकिन बेडसे गुफाएं कम दिलचस्प नहीं हैं। इन पहली शताब्दी ईसा पूर्व की रॉक-कट गुफाओं को उगते सूरज की रौशनी में नहाता देखने के लिए सुबह सूरज उगने से पहले यहां आएं।  


100 किमी के भीतर पुणे से सबसे ज्यादा पसंदीदा वीकेंड स्थानों में एक बेडसे केव्स का सफर, क्षेत्रीय इतिहास को समझने में काफी मददगार होता है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


लवासा – 60 किमी


लवासा 

लवासा


पुणे के पास एक दिवसीय यात्रा के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक, लवासा तुरंत अपनी मानव निर्मित झील के आसपास बनी रंगीन इमारतों, पत्थर की बनी सड़कों और विंटेज लैंपपोस्ट्स के साथ आपको यूरोप के सफर पर ले जाएगा। आप यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग, ज़िपलाइनिंग और रैपलिंग का भी आनंद ले सकते हैं।


यात्रा का सबसे अच्छा समय: साल भर 


लोहागढ़ – 64 किमी


लोहागढ़

लोहागढ़


17 वीं शताब्दी से भी पुराना, लोहागढ़ किला यहां ट्रेकिंग के लिए एक जानीमानी जगह है। ऊपर चढ़ते-चढ़ते हरियाली और खूबसूरती भी बढ़ती जाती है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: जून-मार्च


लोनावाला – 66 किमी


लोनावाला 

लोनावाला


पश्चिमी घाटों में स्थित, लोनावाला पुणे से 100 किमी के भीतर सबसे जाना-माना वीकेंड स्पॉट है। यहाँ के हरे-भरे ढलान, झरने, सुंदर तालाब और चारों ओर खूबसूरती आपके होश उड़ा देगी।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


अंधारबन – 67 किमी


अंधारबन

अंधारबन


पुणे के पास कई जगहों में अंधारबन एक और जगह है, जहां आप ट्रेक पर जा सकते हैं। लगभग 13 किमी के रास्ते पर चलना काफी आसान है, इसे पूरा होने में 4-5 घंटे लगते हैं। दिन के दौरान शानदार दृश्यों के लिए या रात के रोमांचक नजारों के लिए यहां जरूर आएं।


यात्रा का सबसे अच्छा समय: साल भर


कुणेगांव – 68 किमी


कुणेगांव

कुणेगांव


जो लोग पुणे में रह रहे हैं, वे कुनेगांव में सबसे अद्भुत चीजों का मजा ले सकते हैं। डेला एडवेंचर पार्क में आपके लिए 70 से अधिक मजेदार एक्टिविटीज हैं, जिनमें एटीवी सवारी, ऑफ-रोड बाइकिंग, ज़ोरबिंग, जायंट स्विंग, शूटिंग, तीरंदाजी, क्रॉसबो, रॉकर इजेक्टर सवारी और पेंटबॉलिंग शामिल हैं। पुणे में होटल बुक करें 


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


खंडाला – 70 किमी


खंडाला 

खंडाला


लोनावाला के पास स्थित, खंडाला पहाड़ियों में एक और जगह है जहां आप अपने रोज़ाना की जिंदगी से कुछ बदलाव के लिए जा सकते हैं। सुंदर नजारों का ज़्यादा मज़ा लेने के लये आप ड्यूक्स नोज़ जैसी जगहों पर जा सकते हैं। अगर पानी में छप-छप करते हुए तरो-ताजा होना चाहें तो भूषि बांध पर जरूर जाएं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


राजमाची – 84 किमी


राजमाची

राजमाची


राजमाची भी पुणे के पास उन मराठा-युग किलों में से एक है जहां आप ट्रेक करके जा सकते हैं। मानसून का मौसम यहां आने के लिए बिल्कुल सही है क्योंकि बारिश में यहां मनमोहक हरियाली रहती है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: जून-मार्च


वाई – 88 किमी


वाई

वाई


हालांकि इसका नाम चीनी लगता है, वाई पश्चिमी घाटों में एक हिल स्टेशन है। यहां आपके पास विभिन्न विकल्प हैं जैसे नदी पार करना, राफ़्ट बनाना, ट्रेकिंग, एटीवी सवारी और कायाकिंग। रात को यहां का साफ आसमान निहारना और तारों की रौशनी के तले कैंपिग करना सबसे शानदार अनुभव है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


जुन्नार – 91 किमी


जुन्नार

जुन्नार


एक अलग तरह की छुट्टी बिताना चाहें तो जुन्नार आइये और इसकी सादगी और सुंदर आकर्षण में खो जाइये। आप खेती, पारंपरिक खेल और गांव दौरे के साथ एक सच्चे ग्रामीण अनुभव का मजा ले सकते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


पंचगनी – 100 किमी


पंचगनी

पंचगनी


एकदम शांत माहौल में कुछ वक्त गुजारने के लिए किसी पहाड़ी जगह पर जाना चाहते हैं तो पंचगनी आइये क्योंकि यहां खामोशी के बीच कुदरत की खूबसूरती के करिश्में को महसूस करने का अपना ही मजा है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


200 किलोमीटर के भीतर पुणे के पास वीकेंड मनाने की जगहें

कर्जत – 107 किमी


कर्जत

कर्जत


पुणे के पास पश्चिमी घाटों में छुट्टियों मनाने की जगहों में कर्जत एक और नाम है। कर्जत आपको नक्काशीदार कोंडाना गुफाओं से हैरत में डालेगा, आपको रैपलिंग और पैरासेलिंग जैसी गतिविधियों के साथ उत्साहित करेगा, भिवपुरी फॉल्स की खूबसूरती से आपको और आपके मन को जीत लेगा।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


कोलाड – 113 किमी


कोलाड

कोलाड


ऐसी बहुत कम जगहें हैं जहां साल-भर नदी में राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। कोलाड उनमें से ही एक है। जब मानसून में बांध का जल स्तर यहां बढ़ता है तो बांध के द्वार खोले जाते हैं और कुंडलिका नदी में लबा-लब पानी भर जाता है, उफनते सफेद पानी में चुनौतीपूर्ण रैपिड्स बनते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: जून-सितंबर


करनाला पक्षी अभयारण्य – 120 किमी


करनाला पक्षी अभयारण्य 

करनाला पक्षी अभयारण्य


आपके भीतर के वन्यजीवन प्रेमी को जगाएं और करनाला पक्षी अभयारण्य के सफर पर निकल जाएं। आपको यहां सर्दियों में आना चाहिए, क्योंकि इस समय दुनिया भर की 35 से अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां यहां मिलती हैं। मगर ध्यान रहे, कैमरा लाना मत भूलिएगा ताकि कुछ लाजवाब तस्वीरें उतारने का मौका हाथ से ना निकल जाए।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


महाबलेश्वर – 120 किमी


महाबलेश्वर

महाबलेश्वर


पुणे से वीकेंड पर घूमने वाली जगहों की लिस्ट कभी महाबलेश्वर की बात किए बिना कैसे पूरी हो सकती है। यहां के खूबसूरत नजारों को देखने के अलावा, वेना झील पर नौकायन करें, हिंदू मंदिरों पर जाएं और स्थानीय रूप से उगाए जाने वाले स्ट्रॉबेरी का स्वाद जरूर चखें।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


माथेरान – 125 किमी


माथेरान 

माथेरान


समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित, माथेरान पुणे के पास एक आकर्षक पहाड़ी शहर है। छोटी टॉय ट्रेन पर माथेरान की यात्रा, पहाड़ियों के चारों ओर घूमना, नदियों को पार करना और सुरंगों के माध्यम से जाना, एक ऐसा अनुभव है जिसे आप भूलना नहीं चाहेंगे।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


कास प्लेटो – 136 किमी


कास पठार

कास प्लेटो


पुणे के पास एक दिवसीय यात्रा के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से, कास प्लेटो का नजारा एक परी कथा जैसा ही लगता है। सच में ये इतना ही सुंदर है। इसे यूं ही नहीं फूलों का प्लेटो कहा जाता है। फूलों के मौसम में यहां रंग बिरंगे फूलों को देखकर आपका मन आपके वश में नहीं रहेगा।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


मालशेज घाट – 138 किमी


मालशेज घाट

मालशेज घाट


बरसात के मौसम में मल्शेज घाट आइये और कुदरत की असल खूबसूरती में खो जाइये। हरी-भरी पहाड़ियां, हर जगह झरने, और सुबह में भारी धुंध इस जगह को बेहद अलग रूप देती है।  


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


अलीबाग – 143 किमी


अलीबाग

अलीबाग


महाराष्ट्र का एक तटीय क्षेत्र, अलीबाग समुद्री भोजन का स्वाद लेने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां ताजा पकड़ी गई मछली, झींगा,केकड़े, लोबस्टर और अन्य शेलफिश, यहां के खास मसाले में पकाए जाते हैं जिनके स्वाद का बखान करना मुश्किल है। 


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


दिविआगढ़ – 160 किमी


दिविआगढ़

दिविआगढ़


दिविआगढ़ एक शांत समुद्र तट पर बसा शहर है, जिसे अभी तक व्यावसायीकरण द्वारा बर्बाद नहीं किया गया है। रेतीले किनारे पर चलिए, शांत माहौल में घूमिए, हजारों समुद्री जीवों और मछुआरों को उनका काम करता देखिए।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


मुरुड जंजीरा – 161 किमी


मुरुड जंजीरा

मुरुड जंजीरा


भारत के कुछ किले जो समुद्र में छोटे द्वीपों पर बने हैं, उनमें से एक मुरुड जंजीरा मराठा निर्माण प्रतिभा का एक प्रमाण है। किले तक पहुंचने के लिए, आपको राजपुरी से एक नाँव पर जाना होगा; खुले समुद्र पर एक नाँव की सवारी हमेशा ही एक अच्छा अनुभव है।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


मुंबई – 162 किमी


मुंबई 

मुंबई


मुंबई, सपनों को शहर, 200 किमी के भीतर पुणे के पास जाने के स्थानों की सूची में सबसे ऊपर है। बॉलीवुड या स्थानीय समुद्री भोजन, एडवेंचर स्पोर्ट्स, संस्कृति, इतिहास, नाइटलाइफ़, ग्लिट्ज और ग्लैम, आप सब कुछ मुंबई में अनुभव कर सकते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


अंबोली – 165 किमी


अंबोली

अंबोली


पुणे के पास पश्चिमी घाटों में एक और अद्भुत जगह, अंबोली प्रकृति और शांति का मिला-जुला संगम है। बरसातों में आएं और झरनों की गढ़गढ़ाहट में खो जाएं, तो वहीं गर्मियों में इन झरनों और झील में डुबकियां लगाकर खुद को सुकून दीजिए।


यात्रा का सबसे अच्छा समय: साल भर


काशीद – 170 किमी


काशीद

काशीद


यदि आप शहर में एक सुंदर समुद्र तट की तलाश में हैं, साथ ही साथ सैलानियों की भीड़ से परहेज करते हैं, तो फिर काशीद आइये। समुद्र तट पर चलने और समुद्र में तैरने के अलावा, आप खंडहर हो चुके कोरलाई फोर्ट का भी नजारा ले सकते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


भंडरदारा – 172 किमी


भंडारदारा

भंडरदारा


200 किलोमीटर के भीतर पुणे के पास सभी जगहों में ये खास है। आप सुन्दर नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं, विल्सन बांध के पास पिकनिक मना सकते हैं या आर्थर झील में मछली पकड़ने का आराम से आनंद ले सकते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


कलसुबाई – 180 किमी


कलसुबाई

कलसुबाई


5400 फीट की ऊंचाई पर, कलसुबाई महाराष्ट्र में सबसे ऊंची चोटी है, और इसके लिए एक ट्रेक करना तो बनता है। चढ़ाई का रास्ता कहीं आसान हैं और कहीं कठिन; असली एडवेंचर पसंद लोगों के लिए रात में चढ़ाई करने का विकल्प हैं!


यात्रा का सबसे अच्छा समय: साल भर


टाकवे लेक – 192 किमी


टाकवे लेक 

टाकवे लेक


एक मानव निर्मित जलाशय, टाकवे झील युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। आप पानी के आसपास कायकिंग, तैराकी, रिवर क्रॉसिंग, नेट क्लाइंबिंग और कमांडो क्रॉलिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज में भाग ले सकते हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


वेलास बीच – 193 किमी


वेलास बीच

वेलास बीच


यदि आप फरवरी-मार्च में पुणे आ रहे हैं, तो वेलास बीच पर जाना एक अच्छा विचार है। जब आप प्यारे, छोटे ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं को अपने अंडे देकर झट-पट समुद्र में भागते हुए देखेंगे तो एकदम नया अनुभव होगा।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मार्च


संधन घाटी – 198किमी


संधान घाटी

संधन घाटी


संधन घाटी में चट्टानी इलाके पर चलने के साथ-साथ, एक दम सन्नाटे में कैंपिंग और सीधे पहाड़ों से रैंपलिंग करने का गजब मौका मिलेगा।


यात्रा का सर्वोत्तम समय: अक्टूबर-मई


तो, अब आप जानते हैं कि पुणे में अपने समय को बेहतर तरीके से गुजारने के लिए आप क्या कर सकते हैं। इतने सारी जगहों के साथ, पुणे की एक बिजनिस ट्रिप कभी भी उबाऊ नहीं होगी!

Comments

Popular posts from this blog

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...