Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी।

1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन 
cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर निकला है। साथ ही यह 4467 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसे सुरक्षित बनाने के लिए पहली बार टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। यह हल्का होता है और अन्य धातुओं से ज्यादा टिकाऊ होता है।

            2). स्काई डेक शिकागो, अमेरिका
स्काई डेक शिकागो जोकि अमेरिका की दूसरी सबसे ऊँची ईमारत में स्थित हैं। विनिस टावर नाम की यह ईमारत के 103वी मंजिल पर बनी एक व्यूज प्लेटफार्म मौजूद है जिसे स्काई डेक कहते हैं। कांच का बनी यह बालकनी जैसा प्लेटफार्म पांच टन वजन को झेल सकता हैं। यह इतना चौड़ा हैं की इसपर एक बार में पांच लोग आ सकते हैं। 1353 फिट की ऊंचाई पर मौजूद यह प्लेटफार्म से पुरे शिकागो का नजारा देख सकते हैं। इसका निर्माण में कांच का प्रयोग कई लेयरों में किया गया हैं।

        3). तियानमेन (Tianmen) माउंटेन पार्क में                      शीशे का स्काईवॉक, चीन
अगर आप एडवेंचर पसंद हैं, तो आपके लिए चीन के तियानमेन माउंटेन पार्क से दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता। यह पार्क झैंगजियाजी (Zhangjiajie) में मौजूद है। जहां 4,700 फीट (1430 मीटर) की ऊंचाई पर बना शीशे का ‘स्काईवॉक’ न सिर्फ आपको रोमांच से भर देगा, बल्कि अपने साहस को परखने का भी मौका देगा। सीधी चट्टान के बीच बना कांच का यह पारदर्शी रास्ता तकरीबन 200 फीट (60 मीटर) लंबा है। दुनिया के कोने-कोने से लोग इस स्काईवॉक के जरिए यहां की खूबसूरती को देखने आते हैं। हालांकि, बहुत कम टूरिस्ट ही इस स्काईवॉक पर चलने की हिम्मत जुटा पाते हैं। 2.5 इंच मुटाई वाले इस कांच के रास्ते की चौड़ाई 3 फीट है। यहां से तियानमेन माउंटेन पार्क का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। यहां आने वाले हर टूरिस्ट को स्काईवॉक पर चलने से पहले अपने जूते उतारने होते हैं, ताकि कांच का यह रास्ता साफ और पारदर्शी बना रहे।


 
         4). इंटरकॉन्टिनेंटल दुबई फेस्टिवल सिटी,                      होटल का अनोखा स्विमिंग पूल
इंटरकॉन्टिनेंटल दुबई फेस्टिवल सिटी होटल में एक अनोखा स्विमिंग पूल बनाया गया है। 36 मंजिले की लग्जरी होटल की छत पर बना सुपर लग्जरी स्विमिंग पूल सामने की दीवार पर बनाया गया है जो कि आसमान में झूलता हुआ दिखाई देता है। यह दीवार काफी मजबूत शीशे की बनी हुई है जिसके अंदर से दुबई का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। इस पूल की लंबाई 82 फीट है जिसके अंदर गोता लगाकर आप दुबई की गगनचुंबी इमारतों का नजारा ले सकते हैं जिसमें बुर्ज खलीफा भी शामिल है। दुबई फेस्टिवल सिटी में आने वाले लोगों का एक मुख्य आकर्षण भी रहता है।

     5). हवा में लटका हुआ कांच का होटल, पेरू  
पेरू की घाटी में चट्टान से लटके हुए यह तीन कांच के कैप्सूल देखने में काफी आकर्षक लगते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह एक होटल है और यहां रहना उन्हीं लोगों के लिए सही है जो खतरों से खेलते हुए जीना चाहते हैं। मजबूत एल्युमीनियम और पॉलीकार्बोनेट के बने यह कैप्सूल 25 फीट लंबे और 8 फीट ऊंचे हैं। यह एक आरामदायक कमरे की तरह है इसमें अलग से बाथरूम की भी सुविधा है। इन होटलों में एडवेंचर पसंद लोग ही आकर रुकते हैं। लेकिन यहां पहुंच कचट्टान पर लटका हुआ होटलर रात बिताना इतना आसान नहीं है इसके लिए आपको 400 फुट की चढ़ाई करनी होगी यहां पर एक रात रुकने की कीमत करीबन 20000 हजार है। ये हॉटल अपनी इस खासियत के लिए दुनिया भर प्रसिद्द हैं।

      6). दुनिया का सबसे ऊँचा और लंबा कांच का                                    पुल, चीन 
चीन अपने हैरंतअंगेज कामों के कारण हमेशा से ही सुर्खियो में रहा है। चीन ने हुनान प्रांत में दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा कांच का पुल बनाया गया है। ग्लास बाटम से बने इस पुल को 2 पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। मजबूती में तो इस पुल की कोई बात नही। इसकी मजबूती को जांचने के लिए कम से कम 20 लोगो ने इस पर हथौड़ो से वार इस पर कुछ निशान तो पड़े लेकिन इसके अलावा इसकी मजबूती को कोई भी फर्क नही पड़ा। सुरक्षा परीक्षण के लिए चीनी अधिकारियों ने इस पर दो टन वजन के ट्रक को चलाया और यह परीक्षण भी सफल रहा। इस पुल की ऊंचाई जमीन से 300 मीटर की है। इस ब्रिज पर चलने से इसकी गहराई साफ दिखाई देती है और कुछ लोग तो इस पुल पर चलने से कतराते हैं। इस 3 मीटर लंबे, 4.5 मीटर चौड़े और 15 मिमी मोटाई वाले टेम्पर्ड ग्लास के कुल 99 टुकड़े लगाए गए हैं। यह ब्रिज वाकई में अदभूत है।

                   7). कायण टावर, दुबई 
दुबई में स्थित कायण टावर ऊपर से निचे तक ट्विस्टेड हैं। इस अद्भुत ईमारत को पहली बार देखने पर लग सकता हैं ये आपकी आँखों का भ्रम हैं लेकिन इस ईमारत को इसी तरह बनाया गया हैं। इसे बनाने में 272 मिलियन डॉलर खर्च हुआ हैं। 300 मीटर से ऊँची इस ईमारत में इंजीनियर का नयाब देखने को मिलता हैं।

               8). फल्क्रिक व्हील, स्कॉटलैंड 
पहली बार अगर आप इस पुल को देखेंगे तो आपको यह लगेगा कि यह एक अधूरा पुल है। लेकिन इसको थोड़ी देर देखने के बाद आपको पता चलेगा कि यह एक बोट लिफ्ट है। जिसमें बोट को लिफ्ट कर के दूसरी नदी में छोड़ दिया जाता है। यह एक प्रकार की मशीन है जो बोट को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में काम आती है। कुछ रास्ते ऐसे होते हैं जहां पर बोट को नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि वहां पानी की कमी होती है इसलिए इन मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आम तरह की बोट लिफ्ट का इस्तेमाल करने में घंटो लग सकते हैं लेकिन फॉलक्रिक व्हील इसे कुछ ही मिनटों में कर देता है। इस मशीन को पहली बार 2002 में प्रयोग में लाया गया था।


       9). कला प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय केन्द्र, चीन
चीन के बीजिंग में स्थित यह ईमारत अपने खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मसहूर हैं। विशालकाय अंडे के अकार में बनी यह ईमारत कला प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय केन्द्र है। बीजिंग जाने वाले हर शख्स इस ईमारत को देखने की चाहत रखता हैं।

10). एब्सॉल्यूट वर्ल्ड टावर, कनाडा
कनाडा के मिसिसाउगा में बनी एब्सॉल्यूट वर्ल्ड टावर. ये आधुनिक निर्माण का सुपरमॉडल है। दूर से देखें तो ऐसा मालूम पड़ता है कि तारीफ सुन सुनकर इमारत के सर्पिल टावर थोड़े से झुक गए हैं। इसे दुनिया का दूसरा सबसे सेक्सी टावर भी कहा जाता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...