Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर – Top 10 Deadliest Animals List in Hindi

10 Most Dangerous Animals – विश्व में कई ऐसे खतरनाक जीव-जंतु हैं, जो पलक झपकते ही अपने जहर से मौत की नींद सुला सकता है, तो कुछ जीवों के कारण पहले बीमारी और उसके बाद मौत से सामना करना पड़ता है। और कुछ तो तुरंत चिर-फाड़ कर खा जाते हैं। लोग सोचते वही खतरनाक जानवर हैं जो जंगल में रहते हैं पर ऐसा नहीं हैं, आइये मैं आपको कुछ ऐसे खतरनाक जीव-जन्तुओ से मिलता हूँ जो दिखने में तो सॉफ्ट है पर हैं बहुत ही घातक..

विश्व के 10 सबसे खतरनाक और घातक जानवर – 10 Most Dangerous Animals Of World In Hindi

10). हाथी – Elephant
हाथी ज़मीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह विश्व के खतरनाक जानवरों में सुमार हैं। हालाँकि हाथी शाकाहारी होते हैं। फिर भी जब ये आक्रामक हो जाए तो तहस-नहस कर देते हैं। विश्व भर में लगभग 10,000 लोग हाथियों से भिड़त के कारण प्रत्येक वर्ष अपनी जान गवां देते हैं।

9). दरियाई घोड़े – Hippopotamuses
दरियाई घोड़े शाकाहारी होते हैं. लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं कि वे खतरनाक नहीं होते। वे काफी आक्रामक होते हैं और अपने इलाके में किसी को प्रवेश करता देख उसको मारने से पीछे नहीं रहते।

8). मगरमच्छ – Crocodile 
मगरमच्छ जितने डरावने दिखते हैं, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी होते हैं। वे मांसाहारी होते हैं और कभी-कभी तो खुद से बड़े जीवों का भी शिकार करते हैं जैसे कि छोटे दरियाई घोड़े और जंगली भैंस। खारे पानी के मगरमच्छ तो शार्क को भी अपना शिकार बना लेते हैं।


7). शेर – Lion 
ऐसे तो सभी जानते हैं की शेर जंगल का राजा होता है। और इसका राजा होने का भी एक कारण है की ये बहुत ही घातक होते हैं। शेर की दो प्रजातियां पाई जाती हैं एक एशियाई शेर और दूसरे अफ्रीकन शेर। अफ्रीकन शेर एशियाई शेरो से अधिक बलवान और लम्बे होते हैं। विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 12,000 से 15,000 लोग शेरो का शिकार होते हैं और ये मामला सबसे ज्यादा अफ्रीकन देशो से हैं इसलिए अफ्रीकन शेरो को बहुत ही खतरनाक माना जाता हैं।


6). जेलीफ़िश – Jellyfish
बॉक्स जेलीफ़िश समुद्र की गहराई में पाए जाने वाला एक घातक जीव-जंतु हैं। जेलीफिश नाम का मतलब ये नहीं की यह कोई मछली की प्रजाति हैं। इसका शारीरिक बनावट कुछ बॉक्स तरह होता हैं इसलिए इसे बॉक्स जेलीफिश कहते हैं। इसमें कई प्रजातियां होते हैं। इसका एक डंक इंसान की मृत्यु के लिए काफी हैं। इसकी सबसे बड़ी प्रजाति नोमुरा जेलीफ़िश नावों को भी पलट देता हैं। हालाँकि इसका शिकार सिर्फ समुन्दर में जाने वाले लोग होते हैं।

5). शार्क – Shark 
शार्क एक पृष्ठवंशी समुद्री जल में रहने वाला प्राणी है। इसका शरीर बहुत लम्बा होता है जो शल्कों से ढका रहता है। यह एक माँसाहारी प्राणी है। इसे परफेक्ट किलिंग मशीन भी कहते हैं। इसका हमला बहुत तेज होता हैं। इसका मुँह सामने न होकर नीचे की ओर होता है जिसमें तेज दाँत होते हैं। पलक झपकते शिकार को चबा जाते है।

4). इनलैंड ताइपन सांप – Inland Taipan Snake 
यह सांप जमीन पर पाये जाने वाले सांपो में सबसे ज़हरीला है। इसकी एक बाईट (one bite) में 100 मिलीग्राम तक ज़हर होता है जो की बहुत ज्यादा नहीं है पर यह इतना घातक होता है कि 100 इंसानो को मौत कि नींद सुला सकता है। इनका ज़हर रैटल स्नेक (rattle snake) की तुलना में 10 गुना और कोबरा (cobra snake) की तुलना में 50 गुना ज्यादा घातक होता है।

3) कुत्ता – Dog
कुत्ता भी एक घातक जानवर हैं हर साल मारे गए लोगों की संख्या: लगभग 25,000. रेबीज एक वायरल संक्रमण है जो कई जानवरों से फैल सकता है. मनुष्यों में यह ज्यादातर कुत्तों के काटने से फैलता है। रेबीज के लक्षण महीनों तक दिखाई नहीं देते लेकिन जब वे दिखाई पड़ते हैं, तो बीमारी लगभग जानलेवा हो चुकी होती है।


 
2). मच्छर – Mosquito
हर साल मारे गए लोगों की संख्या: लगभग 7,25,000. मच्छरों द्वारा फैलने वाला मलेरिया अकेले सलाना छह लाख लोगों की जान लेता है। डेंगू बुखार, येलो फीवर और इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां भी मच्छरों से फैलती हैं। इसलिए इसे दुनिया के घातक जीवो की सूचि में रखा जाता हैं।

1) इंसान – The Human
इंसान जो की बुराई में जानवर से भी खतरनाक हैं वो भी इस खतरनाक सूची में शामिल हैं। आखिर इंसान एक-दूसरे की जान लेने के कितने ही अविश्वसनीय तरीके ढूंढ लेता है. और दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जहां इंसानो द्वारा इंसान को न मारा जाता हो।

Comments

Popular posts from this blog

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...