Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य | World’s 10 Biggest Unsolved Mysteries in Hindi

Unsolved Mysteries in Hindi – दुनिया में अनेकों ऐसे रहस्य है जो की वैज्ञानिको, विद्वानों, जानकारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी आज तक अनसुलझे है। आइये मिलते हैं दुनिया के ऐसे ही 10 अनसुलझे रहस्य से..

10 अनसुलझे रहस्य – 10 Greatest Unsolved Mysteries in Hindi
 
1). नाज़्का लाइंस – Nazca Lines
पेरु के नाज़्का रेगिस्तान में मानव, चिड़ियाँ, बंदर, छिपकली, मकड़ी, शार्क आदि की कई विशाल आकृतियाँ पत्थरों पर उकेर कर बनाईं गयी है, जो ईसा से 500 वर्ष पहले की हैं। आकृतिया इतनी बड़ी हैं की जमीन से खड़ा होकर पूरा आकृति नहीं देख सकते, पर आज तक यह पता नहीं चला है कि इसके पीछे क्या राज़ है? कुछ लोगों का मानना है कि इन्हें ज्योतिष या कास्मोलाजी के लिए बनाया गया होगा. यह आज तक रहस्य बना हुआ है।

2). वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट – Voynich Manuscript
पोलिश मूल के अमेरिकी पुरातात्त्विक पुस्तक विक्रेता, विल्फ्रिड एम वॉयनिच द्वारा 1912 में वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट का अधिग्रहण किया गया था। वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट (Voynich Manuscript) पूरे 240 पन्नों की एक किताब है, जिसमें ऐसी भाषा व स्क्रिप्ट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे शायद ही कोई पढ़ पाए। जैसा कि आप तस्वीर में देख रहे हैं, पूरी किताब इसी तरह रंग-बिरंगी कलाकृति व अजीबो-गरीब रेखाओं से भरी पड़ी है। पन्नों में जिस तरह के पौधों को बताया गया है, वैसा शायद ही इस धरती पर देखने को मिले।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इस किताब को लिखने वाला कौन है। कार्बन डेटिंग की मदद से खुलासा हुआ है कि किताब 1404-1438 के बीच लिखी गई होगी। इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी हस्तलिखित ग्रंथ के तौर पर जाना जाता है। कुछ का मानना है कि इसे बतौर फार्माकोपिया तैयार किया गया होगा, ताकि मध्ययुगीन या आधुनिक चिकित्सीय विषयों के बारे में बताया जा सके।


 
3). बील सिफेरस – Beale Ciphers
यह दुनिया के सबसे कीमती कोडेड मैसेज हैं। ये ऐसा कोड है जिसमे छुपे हुए खजाने का पता बताया गया हैं, जिसे आज तक किसी ने नहीं खोज पाया। कहा जाता हैं उस खजाने की कीमत लगभग $63 मिलियन हैं. ज्सिमे सोना, चाँदी, जेवरात आदि शामिल हैं। ये खजाने को पाने के लिए तीन कोडो का हल करना हैं. पहले कोड में खजाने का पता हैं, दूसरे में अमाउंट, और तीसरे में उसका ओनर का नाम। लेकिन आज कोई भी इस कोड की गुत्थी का नहीं सुलझा पाया हैं।

4). क्रिप्टोज – Kryptos
क्रिप्टोज का मतलब रहस्यमयी ग्राफिया से है। ये अमेरिकी आर्टिस्ट जिम सनबोर्न द्वारा बनाया गई एक रहस्यमयी एन्क्रिप्टेड मूर्तिकला है। इसे वर्जीनिया के लैंग्ले वा स्थित सीआईए के हेडक्वार्टर के बाहर देखा जा सकता है। ये एक ऐसी रहस्यमयी पहेली है, जिसे सुलझाने के लिए कई माथापच्ची कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिम के इस क्रिप्टोज के चार मैसेज में से तीन को क्रैक कर लिया गया है। वहीं, चौथा दुनिया का सबसे चर्चित अनसुलझी गुत्थी बन कर रह गया है।

5). मैरी सेलेस्टी – Mary Celeste
नवम्बर 1872 में कप्तान बेंजामिन ब्रिक्स अपने परिवार और आठ दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क से इटली के लिए अपने समुंद्री जहाज पर रवाना हुए। लेकिन एक महीने से भी कम समय में यह जहाज वीरान हो गया। इस जहाज की लाइफ बोट्स गायब थी, पर छह महीने तक खाना इस जहाज में मौजूद था। इस जहाज को कोई भी तरह का नुक्सान नहीं पहुंच था। और नहीं किसी प्रकार का झगडे का निशान इस जहाज में मौजूद था। ये आज भी एक रहस्य हैं की वो सभी लोग कहा गायब हो गए। ये जहाज दुनिया के सबसे डरावने और रहस्मय चीजो में शामिल हैं।

6). शगबोरोह इंस्क्रिप्शन – Shugborough inscription
स्टेफॉर्डशायर स्थित 18वीं सदी का यह स्मारक दूर से देखने पर निकोलस पाउसिन Poussin की चर्चित पेंटिंग ‘आर्केडियन शेफर्डस’ की तरह लगता है। लेकिन जब इसे नजदीक से देखेंगे, तो पाएंगे कि कलाकृति पर पत्र DOUOSVAVVM का एक जिज्ञासु अनुक्रम दिखाई देगा। DOUOSVAVVM एक प्रकार का कोड है, जिसे 250 से अधिक साल बीत गए, लेकिन अब तक कोई इसे क्रैक नहीं कर पाया है। आपको बता दें कि दुनिया के कई बड़े विद्वानों ने इसे क्रैक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इनमें चार्ल्स डिकेन्स और चार्ल्स डारविन जैसी बड़ी शख्सियत तक शामिल है।

7). वाउ सिग्नल – Wow Signal
1977 में गर्मी के दिनों की बात है। सर्च फॉर एक्सट्राटेरेस्ट्रियल इंटेलिजेंस (एसईटीआई) के वॉलेंटियर जेरी एहमन ऐसे पहले शख्स बने, जिन्हें दूसरी दुनिया यानी एलियन की ओर से जानबूझकर भेजा गया संदेश प्राप्त हुआ। एहमन तब अंतरिक्ष की गहराइयों से आ रहे रेडियो सिग्नल्स को स्कैन कर रहे थे। उन्हें ये सिग्नल 72 सेकंड तक प्राप्त हुए। उन्होंने जब मेजरमेंट स्पाइक देखा, तो उन्हें लगा कि ये किसी विद्वान एलियन की ओर से भेजा गया संदेश था।


 
जब मामले की गहराई में छानबीन की गई, तो पता चला की सिग्नल अंतरिक्ष के ताउ सैगिटैरी तारे के पास से आई थी। आपको बता दें कि ये तारा 120 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है, जहां दूर-दूर तक किसी भी मानव के होने की गुंजाइश नहीं है। एहमन ने सिग्नल के प्रिंट आउट पर वाउ लिख दिया, तब से ही इसे वाउ सिग्नल कहा जाने लगा। हालांकि, इस तरह के सिग्नल कभी दोबारा नहीं मिले।

8). बरमूडा ट्रायंगल – Bermuda Triangle
यह पृथ्वी का एक ऐसा स्थान है, जिसके ऊपर से कोई भी हवाई जहाज या पानी का जहाज गुजरता है, तो वह समुद्र में समा जाता है। यह ब्राज़ील से 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके ऊपर से गुजरने पर सेटेलाइट या अंतरिक्ष यान का सिस्टम काम करना बंद कर देता है। यहाँ से गुजरने समय हबल स्पेस टेलीस्कोप को भी बंद कर दिया जाता है। इस क्षेत्र के ऊपर से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के गुजरने पर स्पेस वाक का schedule भी बंद कर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में रहस्यमय रेडिएशन की अधिकता के कारण ऐसा होता है।

9). 12 पहेलियों का रहस्य – 12 Riddles Secrets
अमेरिका में 1982 में एक किताब में 12 पहेलियां छपीं। लेखक ने दावा किया कि हर पहेली को सुलझाने के बाद लोगों को बड़ा खजाना मिलेगा। लोगों ने समझा कि ये सिर्फ किताब बेचने का एक बहाना है या लेखक का सिर्फ एक मजाक है। किताब के बाजार में आने के बाद 12 में से दो पहेलियां सुलझा भी ली गईं और आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब पहेलियों में छिपे पते पर खुदाई की गई, वो वहां वाकई खजाने मिले।

10). 30 करोड़ साल पुराना लोहे का पेंच – 30 Million old Screw
1998 में रूसी वैज्ञानिक दक्षिण-पश्चिम मॉस्को से करीब 300 किलोमीटर दूर एक उल्का के अवशेष की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक पत्थर का टुकड़ा मिला, जिसमें लोहे का पेंच संलग्न था। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, ये पत्थर 300 मिलियन (30 करोड़) साल पुराना है। तब न तो कोई प्रबुद्ध प्रजाति हुआ करती थी और न ही धरती पर डायनासोर हुआ करते थे। पत्थर के बीच लोहे का पेंच साफ दिखाई पड़ता है। इसकी लंबाई एक सेंटीमीटर और व्यास तीन मिलीमीटर है।



Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...