Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

आयुष्मान खुराना की जीवनी | Ayushmann Khurrana Biography in Hindi

 
Actor Ayushmann Khurrana – आयुष्मान खुराना एक भारतीय अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं। इन्होंने अपने पहले फिल्म विक्की डोनर से ही काफी प्रचलित हो गए क्योंकि फिल्म का विषय शुक्राणु दान के बारे में था। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए खुराना को कई पुरूस्कार भी मिल चुके हैं, जिसमे एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।
    आयुष्मान खुराना का परिचय – Ayushmann                Khurrana Biography in Hindi

 
नाम आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)
जन्म दिनांक 14 सितम्बर 1984
जन्म स्थान चंडीगढ़, भारत
पिता का नाम पी. खुराना(ज्योतिष)
माता का नाम पूनम खुराना
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा मास्टर डिग्री (मास कम्युनिकेशन)
पत्नी ताहिरा खुराना
संतान बेटा– विरजवीर, बेटी– वरुष्का
धर्म हिन्दू
शौक कविता लिखना, गिटार बजाना
डेब्यू फिल्म विकी डोनर (2012)
बहुप्रतिभा के धनी आयुष्मान खुराना हिट मशीन बन चुके हैं। उन्होंने लगातार कई हिट फिल्मे दी। अपने गुडलूकिंग के वजह से लाखो लड़किया इनके फैन हैं। अभिनय के अलावा गायन के प्रति उनकी काफी दिलचप्सी है। वह हिंदी कविताओं को लिखना पसंद करते हैं और एक सक्रिय ब्लॉगर भी है।

           प्रारंभिक जीवन – Early Life of                                Ayushmann Khurrana
आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ। इनके पिता का नाम पी खुराना और माँ अनीता है। इनका नाम निशांत खुराना था, बाद में उनके माता-पिता ने उनका नाम आयुष्मान खुराना रख दिया, जब वह 3 साल के थे। उनके एक भाई भी हैं जिनका नाम अपारशक्ति है। वे रेडियो जौकी है. साथ ही वे एक टीवी स्टार, एंकर एवं एक्टर भी है। पंजाबी परिवार ताल्लुक रखने वाले खुराना के पिता एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं, और एक अंक विशेषज्ञ भी हैं।


        शिक्षा – Education of Ayushmann                                     Khurrana
आयुष्मान ने अपनी पढ़ाई सेंट जाॅन हाई स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की।


आयुष्मान खुराना बचपन से ही ठान लीये थे की बड़ा होकर अभिनेता ही बनूँगा। उन्होंने पांच साल तक थिएटर में काम किया। वह डीएवी कॉलेज के “आगाज़” और “मनःतंत्र” के संस्थापक सदस्य थे, जो चंडीगढ़ में सक्रिय थिएटर समूह हैं। उन्होंने नुक्कड़ नाटकों में भाग लिया और अभिनय किया और नेशनल कॉलेज फेस्टिवल जैसे मूड इंडिगो (आईआईटी बॉम्बे), ओएसिस (बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी) और सेंट बेड्स शिमला में पुरस्कार जीते।

      शादी – Ayushmann Khurrana Wife
उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की है जिनसे उनको दो बच्चे हैं। उनके लड़के का नाम विराजवीर है और लड़की का नाम वरूष्का है। ताहिरा ने फिल्म ‘टॉफी’ को निर्देशित किया था, जिसे समीक्षकों द्वारा पसंद भी किया गया है।

             आयुष्मान खुराना का करियर –                          Ayushmann Khurrana Career
आयुष्मान के करियर की शुरूआत 17 वर्ष की उम्र में एक रियलिटी शो ‘पॉपस्टार्स’ में दिखाई दिए। इसके दो साल बाद एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ में भाग लिए, जिसमें वे विजेता रहे थे। उनकी पहली नौकरी रेडियो जाॅकी के तौर पर बिग एफएम, दिल्ली में थी। रेडियो के बाद वे वीडियो जाॅकी बन गए और उन्होंने कई शोज का संचालन किया। जैसे ‘एमटीवी फुल्ली फालतू मूवीज’, ‘चेक दे इंडिया’ और ‘जादू एक बार’ आदि।

कलर्स टीवी पर आने वाले, बहुमुखी कला पर आधारित रियलिटी शो ‘इंडिया गोट टेलेंट’ को सबसे पहले आयुष्मान ने होस्ट किया था। इसके आलावा सिंगिंग रियलिटी शो ‘म्यूजिक का महा मुकाबला’ में भी होस्ट के रूप में काम किया था।

वर्ष 2007 से 2012 तक बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए आयुष्मान ने काफी संघर्ष किया और अंततः 2012 में उन्हें विक्की डोनर के रूप में सफलता मिली, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म साबित हुई। यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया।


 
इसके बाद खुराना ने रोहन सिप्पी की कॉमेडी फ़िल्म नौटंकी साला! (2013) में कुणाल रॉय कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म को सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई थी। इस फिल्म ने काफी कमाई भी की थी। एक साल बाद, खुर्राना ने यश राज फिल्म्स के साथ सोनम कपूर और ऋषि कपूर अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी बेवकूफ़ियां (2014) की, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पायी।

2015 में आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘दम लगाके हैशा’ में काम किया था। इस फिल्म में आयुष्मान के अभिनय ने लोगों को काफी प्रभावित किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में उनकी कोस्टार भूमि पेडनेकर थी। दो साल के ब्रेक के बाद 2017 में फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ से बड़े पर्दे पर दोबारा दिखाई दिए। यह फिल्म एवरेज रही।

साल 2018 में आयुष्मान की दो फिल्मे आयी और दोनों फिल्मे सफल रही। जिसमे ‘अंधाधुंध’ एवं ‘बधाई हो’ शामिल हैं। इन दोनों फिल्मो में आयुष्मान का अभिनय को सराहा गया। 2019 में ‘ड्रीम गर्ल’ के जरिये आयुष्मान खुराना एक बार फिर मनोरंजन की जोरदार खुराक लेकर आए। आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ पूरी तरह से एंटरटेनिंग मूवी थी और इसमें कॉमेडी का जबरदस्त छौंक है। इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया। वही 2019 में उनकी एक और फिल्म आने वाली हैं जिसका नाम हैं ‘बाला’।

        सम्मान और पुरूस्कार – Ayushmann                             Khurrana Awards
साल           फिल्म       पुरस्कार        केटेगरी
2007 — भारत निर्माण पुरस्कार यंग अचीवर्स
2011 जस्ट डांस भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार संगीत/फिल्म आधारित शो के सर्वश्रेष्ठ एंकर (जूरी)
2012 कॉस्मोपॉलिटन फन एंड फियरलेस अवार्ड्स बेस्ट टीवी एंकर
स्टार परिवार अवार्ड्स पसंदीदा मेज़बान
— जीक्यू इंडिया मेन ऑफ द ईयर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द ईयर
विकी डोनर बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स टीवी से राइजिंग फिल्म स्टार्स
भास्कर बॉलीवुड अवार्ड्स सबसे नाटकीय नवागंतुक (पुरुष)
ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड्स सबसे हॉट सांग (“पानी दा रंग” के लिए)
पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स इंडिया पसंदीदा डेब्यू एक्टर (पुरुष / महिला)
बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स अधिकांश मनोरंजक अभिनेता (फ़िल्म) डेब्यू – पुरुष
5 वां मिर्ची म्यूजिक अवार्ड वर्ष के आगामी संगीतकार
वर्ष के आगामी गीतकार
2013 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक
ईटीसी बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स सबसे लाभदायक डेब्यू (पुरुष)
स्क्रीन पुरस्कार मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर – पुरुष
ज़ी सिने पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण
स्टारडस्ट अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
न्यू म्यूजिकल सेंसेशन (पुरुष)
रेनॉल्ट स्टार गिल्ड अवार्ड्स बेस्ट मेल डेब्यू
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर
टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स बेस्ट डेब्यू – पुरुष
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार स्टार डेब्यू ऑफ़ द इयर – पुरुष
प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड्स बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर
बॉलीवुड हंगामा सर्फर्स की चॉइस मूवी अवार्ड्स बेस्ट मेल डेब्यू
2019 अंधाधुन फिल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
अंधाधुन, बधाई हो एशियाविजन अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)


              आयुष्मान खुराना की फिल्मे –                               Ayushmann Khurrana
विक्की डोनर (2012), नौटंकी साला! (2013), बेवकूफियां (2014), हवाइज़ादा (2015), दम लगा के हईशा (2015), मेरी प्यारी बिंदु (2017), बरैली की बर्फी (2017), शुभ मंगल सावधान (2017), अंधाधुन (2018), बधाई हो (2018), आर्टिकल 15 (2019), ड्रीम गर्ल (2019), 


Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

Best Places to Visit Near Paris Popular Tourist Destination

Paris the most popular tourist destination in France. Best places to visit near pairs and sightseeing spots. Paris famous for its tours, monuments and attractive sites, hotels, culture, painting and sculpture, museums, cinema, restaurants and food, fashion and festivals. • 1 Paris • 2 Best places to visit near Paris • 3 Eiffel Tower Eiffel • 4 Disneyland Paris • 5 The Louvre • 6 Pont des Arts of Paris • 7 Nightlife 8 where to live PARIS One of the most romantic cities in the world, Paris calls every couple fall in love. Whether planning a wedding abroad or looking for a good place for your honeymoon, the capital of France is the ideal place for almost everyone. Flights to Paris, a very attractive vacation destination, are available from every city around the world. This charmingly beautiful city of lights is the same as most of the major capitals of the world. BEST PLACES TO VISIT NEAR PARIS • Eiffel Tower • Disneyland Paris • The Louvre • Pont des Arts of Paris EIFFEL TOWE...