Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

जानिए पिस्ता खाने से मिलने वाले फायदों को

मिठाईयों की शोभा बढ़ाने वाला सूखा मेवा पिस्ता, कई लोगों की खास पसंद में शामिल होता है। स्वाद में तो यह बेमिसाल है ही, इसके अनेक फायदे जानने के बाद आप इसे और भी ज्यादा पसंद करने लगेंगे। हरे रंग का आकर्षण पिस्ता, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। यह न केवल आपको सेहतमंद बनाएं रखता है बल्कि कई बीमारियों को आपसे दूर भी रखता है। आइए जानते हैं पिस्ता खाने के शानदार फायदे के बारे में।


1. इसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड्स आपकी त्वचा में ग्लो बनाएं रखता हैं, जिससे नैचुरल दमक बरकरार रहती है। इसके अलावा शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

image source:

2. लगातार बैठ कर टी.वी देखना, घंटों कंप्यूटर पर काम करना और उम्र बढ़ने के साथ आँखों की कमजोरी और बीमारी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप नियमित पिस्ता खाते हैं तो आपकी आँखों पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपकी आँखें बुढ़ापे तक स्वस्थ और निरोगी रहेंगी।

image source:


3. दिल की बीमारी के लिए पिस्ता बेहद फायदेमंद होता हैं। दिल की मुख्य बीमारी जैसे – हार्ट अटैक के रोगियों को अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें मौजूद गुण हर्ट अटैक होने की संभावना को घटा देते हैं।

image source:

4. चेहरे की खूबसूरती के लिए पिस्ता काफी गुणकारी है। आपको बता दें कि यह किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है। उम्र के बढ़ते प्रभाव को रोकने और झुर्रियों को चेहरे से साफ करने में बेहद प्रभावी है। इसे खाने से चेहरे की त्वचा टाइट होती है।

image source:


5. इसे खाने से दिमाग तेज होता है। काजू, बादाम से भी अधिक पौष्टिक होता है – इससे स्मरण शक्ति तेज होती है इसलिए बच्चों को यह जरूर खिलाएं।

image source:

6. यह डायबिटीज यानि कि मधुमेह को बढ़ने से भी रोकता है। इसमें फास्फोरस उचित मात्रा में होता है जिससे शुगर निंयत्रण में रहती है।

image source:


7. सूजन होने पर पिस्ता का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई सूजन को घटाते हैं।

image source:

Follow:

FacebookKamaljeet Desai Official

Instagram-  Kamaljeet Desai

Twitter -    Kamaljeet Desai

Comments

Popular posts from this blog

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

खजुराहो मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य | Khajuraho Temple History in Hindi

Khajuraho in hindi / खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए ख़ूबसूरत मंदिरो का समूह हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। यहां की प्रतिमाऐं विभिन्न भागों में विभाजित की गई हैं। जिनमें प्रमुख प्रतिमा परिवार, देवता एवं देवी-देवता, अप्सरा, विविध प्रतिमाऐं, जिनमें मिथुन (सम्भोगरत) प्रतिमाऐं भी शामिल हैं तथा पशु व व्याल प्रतिमाऐं हैं, जिनका विकसित रूप कंदारिया महादेव मंदिर में देखा जा सकता है। यह भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छत्तरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा-सा क़स्बा हैं। खजुराहो समूह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल है।   खजुराहो मंदिर की जानकारी – Khajuraho Temple Information in Hindi भारत में ताजमहल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना ...

इंसानो द्वारा किये गए 10 अनोखे निर्माण Ten Amazing Man-Made Structures Hindi

Most Amazing Place in The World – कुदरत ने दुनिया में बहुत से ऐसी चीज बनायीं हैं, जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़, गुफाएं, खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इंसान निर्माण तकनीक में इतना माहिर हो चुका है कि वह वर्षों से कई प्रकार के निर्माण करता आया है और आज के समय में इंजीनियरिंग इतनी उन्नत हो गई है कि ऐसी ऐसी चीजों का निर्माण हो रहा है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइये आज दुनिया ऐसे ही कुछ अद्भुत निर्माण के बारे जानते हैं ये खूबसूरत तो है ही साथ में आश्चर्यजनक भी। 1). दुनिया का सबसे ऊंचा और सुरक्षित कांच का प्लेटफॉर्म, चीन  cayan tower dubaiनिर्माण के क्षेत्र में चीन का कोई जवाब नहीं है। बीजिंग के पास एक पहाड़ी के किनारे पर लटकता हुआ कांच का प्लेटफॉर्म बनाया गया है। ताकि लोग जिंगडांग जंगल की खूबसूरती को देख सके। यह जमीन से 1300 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का सबसे लंबा कांच का प्लेटफॉर्म, जो किनारे से 107 फीट तक बाहर नि...