Skip to main content

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip

आम खाने के फायदे और गुण, नुक्सान | Benefits of Mango in Hindi

Mango in Hindi / आम खाने में जितना स्वाद भरा रहता हैं उतना ही यह हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद हैं, इसमें भर पुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन और एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है जो हमें स्वस्थ्य रखने में सहायक होते है। आम खाने से हमें कई तरह के बीमारियों से निजात मिलता हैं। यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है। इसी कारण आम को फलो के राजा कहा जाता हैं।

Aam Khane ke Fayde aur Nuksan in Hindi
आम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जिन्हें आम पसंद नहीं होता है। आम में सैचरेटिड फैट (संतृप्त वसा), कोलेस्ट्रोल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह आहार संबंधी फाइबर, विटामिन B-6, विटामिन A और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

आम खाने के अनेको स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक फायदे हैं। आम में पोटेशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे खनिज लवण भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं आम क्वारसीटिन, बीटाकेरोटीन और एस्ट्रागालीन का भी बेहतरीन स्रोत है। इन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट में फ्री रेडिकल्स को निष्क्रय करने की क्षमता होती है।


 
भारत में आम के कई प्रकार पाए जाते हैं। इसी के चलते अलग-अलग आम के आकार और स्वाद में भी अंतर पाया जाता है। हापुस, बादाम, तोतापरी, लंगड़ा, सिंदूरी, नीलम, रत्नागिरी, लालपत्ता आदि आम की ही कुछ प्रजातियों के नाम हैं। आम कच्चे और पके दोनों ही रूपों में बड़ा उपयोगी है। दुनिया में आम की लगभग चार सौ प्रजातियाँ पाई जाती है। यह नारंगी, लाल, और हरे रंगों में पाया जाता है।

आम हेल्थ, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। विटामिन ए बाहरी वातावरण और कई प्रकार के जीवाणुओं के प्रभाव को रोकता है, तो वहीं विटामिन सी त्वचा के रोगों से बचाता है। विटामिन डी दांतों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जाने आम खाने के फायदे और गुण..

आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Mango Fruit Nutrition Facts in Hindi
100 ग्राम आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

• कार्बोहाइड्रेट्स
17 ग्राम
• एनर्जी 70 कैलोरी
• प्रोटिन 0.5 ग्राम
• वसा 0 27 ग्राम
• विटामिन सी 1 मिलीग्राम
• विटामिन ए 765 आई यू
• विटामिन ई 1.12 मिलीग्राम
• विटामिन के 4.2 माइक्रोग्राम
• सोडियम 2 मिलीग्राम
• पोटैशियम 156 मिलीग्राम
• कैल्शियम 10 मिलीग्राम
• कॉपर 0.110 मिलीग्राम
• आयरन 0.13 मिलीग्राम
• मैग्नीशियम 9 मिलीग्राम
• मैंगनीज 0.027 मिलीग्राम
• जिंक 0.04 मिलीग्राम

आम खाने के फायदे और गुण – Benefits of Mango in Hindi

1). एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल – Mango Benefits for Cholesterol in Hindi
आम खाने से इसमें मौजूद एडिपोनेक्टिन एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल का लेवल धीरे-धीरे कम करता है। और इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को बढ़ाता है जिससे एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल अपने आप ऊर्जा में बदल जाता है।

2). हाई ब्लड प्रेशर का उपचार – Mango Benefits in High Blood Pressure 
आम में प्रचूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए आम एक प्राकृति उपचार है, क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्निशियम भारी मात्रा में पाए जाते हैं।


3). हार्ट अटैक का खतरा कम – Mango ke Fayde for Heart Attack in Hindi
आम में लेप्टिन नामक केमिकल होता है जिससे भूख कम लगती है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न हो जाती है। पोटैशियम की भरपूर मात्रा हृदय गति और ब्लड प्रेशर दोनों को सुचारू रूप से चलाते हुए हार्ट अटैक के खतरे को कम करती है।

4). कैंसर का उपचार – Mango for Cancer Treatment in Hindi
आम में एक घुलनशील आहार संबंधी फाइबर पेक्टिन पाया जाता है। पेक्टिन ब्लड कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। यह हमें ग्रंथि में होने वाले कैंसर से भी बचाता है।

5). चेहरे के लिए – Mango Benefits for Skin in Hindi
आम में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स त्वचा के रोम छिद्र (ओपन पोर्स) खोलकर मुहांसों को कम करते हैं। आम में पाया जाने वाला बीटा- कैरोटीन नामक तत्व विटामिन ए को कई तत्वों में बांट देता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने के साथ ही उसे स्वस्थ भी रखते हैं। साथ ही विटामिन ई फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है, जो समय से पहले बुढ़ापे को कम करता है और त्वचा की सफाई कर दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। (उपाय– दमकतीत्वचा पाने के लिए आम को खाने के बाद उसके छिलकों को फेंकने के बजाय उसके गूदे को अपनी त्वचा पर लगाकर 10-15 मिनट सूखने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इतने आसान से तरीके को अपनाकर आप पा सकती हैं चंद मिनटों में दमकती त्वचा।)

6). वजन बढ़ाने के लिए – Aam ke Fayde for Weight Gain
आम का सेवन करना वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। 150 ग्राम आम में करीब 86 कैलोरी ऊर्जा होती है, जो हमारे शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित कर ली जाती है। इतना ही नहीं, आम में स्टार्च पाया जाता है, जो सूगर में परिवर्तित होकर अंतत: वजन को बढ़ाता है।

7). लू से बचाव – Aam ke Fayde 
गर्मियों में लू से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आपके शरीर में पानी की मात्रा बराबर बनी रहे। आम में मौजूद पोटैशियम, शरीर में सोडियम लेवल की मात्रा को बनाए रखता है, जो गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाओं से बचाता है और शरीर को ठंडा रखता है। इसके लिए रोजाना कच्चा आम खाने से शरीर में पानी की मात्रा बराबर बनी रहती है, लेकिन आम खाने से पहले उसे करीब एक घंटा पहले पानी में भिंगोकर रख लें। इसे खाना ज़्यादा फायदेमंद होता है।


 
8). अपच और एसीडीटी – Mango for Acidity 
आम अपच और एसीडीटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में मदद करते हैं।

9). आंखों के लिए – Mango Benefits for Eyes in Hindi
आंखों के लिए फायदेमंदआम में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी बढाने के साथ ही ये कई प्रकार की समस्याओं जैसे रतौंधी, मोतियाबिंद, आंखों की जलन, खुजली, आंखों में सूखापन, आंखों से पानी आना आदि को दूर करता है।

10). एनीमिया का इलाज – Mango for Anemia in Hindi 
जो लोग एनियामा से ग्रसित हैं, उनके लिए आम काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में आइरन पाया जाता है। नियमित और पर्याप्त रूप से आम का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी दूर रहती है।

11). किडनी की बीमारियां के लिए – Kidney ke Liye Aam ke Fayde 
किडनी की बीमारियां दूर करता है आम में मौजूद साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड और मैलिक एसिड शरीर में एल्कलाइ यानी क्षारीय तत्वों का संतुलन बनाए रखता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई प्रकार के रोग जैसे मोटापा, किडनी की बीमारियां, कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर करता है।

12). गर्भवती महिलाओ के लिए – Mango Benefits in Pregnancy in Hindi
गर्भवती महिला को आयरन की विशेष जरूरत होती है। इसलिए उनके लिए आम काफी लाभदायक होता है। यूं तो डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं, पर अगर आप चाहें तो आयरन से भरपूर आम के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।


 
13). उम्र बढ़ने से रोके – 
आम में बड़ी मात्रा में विटामिन A और विटामिन C पाए जाते हैं, जो कि शरीर के अंदर कोलाजेन प्रोटीन के निर्माण में सहायक होते हैं। कोलाजेन ब्लड वेसल और शरीर के कनेक्टिव टिशू को सुरक्षित रखता है, जिससे त्वचा की उम्र ढलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

14). सेक्स पावर –
आम विटामिन E का बेहतरीन स्रोत होता है। सेक्स और विटामिन E के संबंध को सबसे पहले चूहे पर किए गए अध्ययन के द्वारा जाना गया था। बाद में कुछ अन्य शोध से पता चला कि संतुलित और पर्याप्त मात्रा में आम का सेवन सेक्स को बढ़ाता है।

15). मस्तिष्क के लिए – Mango Benefits for Memory in Hindi
आम में विटामिन B-6 प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

16). आम रखें इम्यून सिस्टम को मजबूत – Mango ke Fayde for Boosting Immune System in Hindi
आम में समाविष्ट विटामिन सी और ए की उच्च एवं अच्छी मात्रा आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ और मजबूत रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें निहित विटामिन ए भी इम्यून सिस्टम की कार्यशीलता को उत्तेजित करने के लिए आवश्यक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में विटामिन-सी भी काफी मदद करता है और आम विटामिन-सी से भरपूर है।

17. हड्डियों के लिए आम के फायदे – Mango for Bones Strong
अगर हड्डियों को स्वस्थ रखना है, तो भी आम का सेवन करना जरूरी है। आम में विटामिन-ए और सी मौजूद होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में मदद करता है।

18). अमचुर पाउडर –
आम खाने के साथ साथ उसकी गुठलियों का भी इस्तेमाल होता है। इसके गुठलियों के ऊपर वाले मोटे मजबूत भाग को फोड़ कर अंदर के भाग को सुखाकर उसका अमचुर पाउडर बनता है। जिसका इस्तेमाल सब्जियों के व्यंजनों में होता है।

आम के कुछ अन्य लाभ – Mango Benefits in Hindi
•यह गैस की समस्या भी कम करता है।
•आम सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करता है।
•आम की गुठलियों को पीसकर आंवले के साथ मिलाकर लगाने से बाल काले हो जाते हैं।
•आम ग्रंथि में होने वाले कैंसर से हमें बचाता है।

आम के फल के नुकसान – Mango Side Effects in Hindi
• आम के फलों को चूस कर या काटकर सीधे नहीं खाया जा सकता है क्योंकि उसके उपरी भाग में एक केमिकल होता है, जो अगर त्वचा या होठों के ऊपर लग जाए तो खुजली होने लगती है।
• आमों के मौसम के शुरुआत में ही किसानो और फल विक्रेता द्वारा आमों को ऊचें दामों पर बेचने के लिए इनको कृत्रिम तरीके से पकाया जाता है, आमों को कृत्रिम तरीके से पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस तरह के केमिकल युक्त फलों के सेवन से मानसिक विकार भी हो सकते है।
• संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
• गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। साथ ही जिनको गठिया की समस्या है, वो भी आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।

आम के प्रकार – Types of Mango in Hindi
वैसे तो दुनियाभर में आम की 400 से ज्यादा किस्म हैं। पर यहां मैं आपको भारत के कुछ प्रसिद्ध आमो के बारे में बता रहा हूँ।

•हिमसागर – पश्चिम बंगाल में उत्पन्न होने वाला आम।
•बंगनपल्ली – आंध्र प्रदेश में उत्पन्न होने वाला आम।
•दसेहरी – लखनऊ और मलिहाबाद में होने वाला आम।
•अल्फांसो – महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उत्पन्न होता है।
•केसर – गुजरात के सौराष्ट्र में उत्पन्न होने वाला आम।
•तोतापुरी – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम।
•बादामी – कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम। इसे कर्नाटक का अल्फांसो भी कहा जाता है।
•लंगड़ा – वाराणसी, उत्तर प्रदेश में उगाया जाने वाला आम।
•मनकुरद और मुसरद – यह आम गोवा में पाया जाता है।
•मालदा – इसकी खेती बिहार के दीघा में होती है।
•नीलम – यह आम हैदराबाद में पाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

फोटो से वशीकरण कैसे करे ? मोबाइल की फोटो से करे किसी को भी अपने वश में

फोटो से वशीकरण का मंत्र के लिए आपको जिसको वश में करना है, उनका कोई अच्छा फोटो और उनका नाम सबसे महत्वपूर्ण है | फोटो से वशीकरण करने के बाद आप अपने नजर में काफी दूर रहने वाले व्यक्ति को वश में कर सकते हो | पावरफुल और फेमस वशीकरण मंत्र जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी व्यक्ति का असरदार वशीकरण कर सकते हो | फोटो वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल  आमतौर पर लोग किसी व्यक्ति का वशीकरण करने के लिए करते हैं, ज्यादातर लोगों को अलग-अलग प्रकार के वशीकरण मंत्र पता होते हैं | जैसे कि कामदेव वशीकरण मंत्र से आप किसी व्यक्ति को अपनी कामुकता के अधीन कर सकते हो और उस व्यक्ति का वशीकरण कर सकते हो, सूर्य वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल करने से आप किसी भी व्यक्ति को प्रभावशाली वशीकरण कर सकते हो , विचित्र वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल करने से आप किसी भी व्यक्ति का उसके मनके बावजूद उस व्यक्ति का वशीकरण कर सकते हो, भैरवी हिप्नोटिजम इस वशीकरण मंत्र का इस्तेमाल आप किसी व्यक्ति को अपने वश में करने के लिए और उस व्यक्ति को हिप्नोटाइज यानी कि  सम्मोहित  करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हो | दोस्तों फोटो से वशीकरण करने के लिए आपक

चमत्कारिक मेहंदीपुर बालाजी मंदिर- प्रेत-भूत बाधा दूर करने का सबसे प्रसिद्ध और विश्वसनीय स्थान

Mehandipur Balaji Story in Hindi  : यूं तो भारत में हनुमानजी के लाखों मंदिर हैं। हर मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है, पर राजस्थान के दौसा जिला स्थित घाटा मेंहदीपुर बालाजी की बात ही अलग है। मेंहदीपुर बालाजी को दुष्ट आत्माओं से छुटकारा दिलाने के लिए दिव्य शक्ति से प्रेरित हनुमानजी का बहुत ही शक्तिशाली मंदिर माना जाता है। यहां कई लोगों को जंजीर से बंधा और उल्टे लटके देखा जा सकता है। यह मंदिर और इससे जुड़े चमत्कार देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। शाम के समय जब बालाजी की आरती होती है तो भूतप्रेत से पीड़ित लोगों को जूझते देखा जाता है। राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाडिय़ों के बीच बसा हुआ मेहंदीपुर नामक स्थान है। यह मंदिर जयपुर-बांदीकुई- बस मार्ग पर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दो पहाडिय़ों के बीच की घाटी में स्थित होने के कारण इसे घाटा मेहंदीपुर भी कहते हैं। गीताप्रेस गोरखपुर द्वार प्रकाशित हनुमान अंक के अनुसार यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना है। यहां पर एक बहुत विशाल चट्टान में हनुमान जी की आकृति स्वयं ही उभर आई थी। इसे ही श्री हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है। इनके चरणों में छोटी स

Nimbahera Vlog | Nimbahera City | Nimbahera Bike Ride | Nimbahera

 Video Link - https://youtu.be/w1ceklFQhpI Tags - Rajasthan Explore,nimbahera,nimbahera rajasthan,nimbahera vlog,places to visit in rajasthan,rajasthan,rajasthan tour,rajasthan tourism,rajasthan tourist places,rajasthan travel guide,rajasthan trip